लखनऊ: नशा मुक्त समाज बनाने के प्रथम संकल्प समारोह को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,युवा पीढ़ी को नशा निगल रहा है। नशा करने वाले युवक न केवल अपना नुकसान करते हैं बल्कि वह समाज और राष्ट्र की भी क्षति कर रहे हैं। समाज के हर जागरूक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह नशामुक्ति अभियान के साथ न सिर्फ जुड़ें और बल्कि सम्पूर्ण योगदान दें|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''जब तक लोगों के मन में यह भाव पैदा न हो कि उन्हें नशे से दूर रहना है। समाज को नशे की लत से बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका तय करनी होगी। तभी समाज से नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सकता है|
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''प्रत्येक युवा को यह संकल्प लेना होगा कि न तो वह स्वयं नशा करेगा और न ही किसी अन्य को ऐसा करने देगा। नशे की आदी युवा पीढ़ी भविष्य चौपट कर रही है। युवाओं से मेरा आग्रह है कि वह अपना भविष्य सुरक्षित करें और नशे से दूर रहें|किसी अन्य परिवार में आकाश किशोर जैसी त्रासदी न हो, इसके लिए आवश्यक है हम जागरूकता के कार्यक्रम को आगे बढाएं। यह स्वतः स्फूर्ति भाव से होना चाहिए|
CM योगी आदित्यनाथ ने नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त गणमान्यजनों को किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने की शपथ दिलाई तथा हर महीने एक व्यक्ति को इस आंदोलन से जोड़ने का संकल्प लेने के लिए कहा।