नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''एक तथाकथित रिपोर्ट बताई जा रही है कि दिल्ली में जब कोरोना का पीक था तो ऑक्सीजन की कमी नहीं थी और ऑक्सीजन की मांग 4 गुना बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई थी। भाजपा के नेता जिस तथाकथित रिपोर्ट के हवाले से अरविंद केजरीवाल को गाली दे रहे हैं, ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है|
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''हमने ऑडिट कमेटी के कई सदस्यों से बात की, सबका कहना है कि उन्होंने किसी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर ही नहीं किए हैं। मैं भाजपा नेताओं को चुनौती देता हूं कि वो रिपोर्ट लेकर आओ जिसे ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के सदस्यों ने मंजूरी दी हो|
सिसोदिया ने कहा कि,''मीडिया के मित्रों से भी मेरा आग्रह है कि बीजेपी से उस तथाकथित रिपोर्ट की- ऑडिट कमेटी के सदस्यों द्वारा signed, approved कॉपी तो माँगिए जिसके बारे में बीजेपी बरगलाने की कोशिश कर रही है. मामला मा. सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी का है, BJP-HQ में बनी किसी कमेटी का थोड़े ही है.
दिल्ली में ऑक्सिजन ऑडिट कमेटी के सदस्यों ने कोई ऐसी रिपोर्ट अभी तक approve या sign ही नहीं की जैसा बीजेपी के नेता सुबह से दावा कर रहे हैं पहले तो पूरे देश में ऑक्सिजन सप्लाई का बँटाधार किया, अब उन मरीज़ों, डाक्टर्स और hospitals को भी झूँठा बता रहे हैं जो ox की कमी से परेशान रह ,,,
सिसोदिया ने कहा सुप्रीम कोर्ट ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी ने ऐसी किसी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं..बीजेपी अपने पार्टी मुख्यालय में बनाई गई फेक रिपोर्ट शेयर कर रही है| मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि वह एससी ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी द्वारा हस्ताक्षरित रिपोर्ट पेश करे|