मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

8 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना, MP से सिंधिया और गुवाहाटी से सर्बानंद सोनोवाल दिल्ली रावना

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस सप्ताह फेरबदल हो सकता है| केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल को लेकर लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस हफ्ते मोदी कैबिनेट का विस्तार लगभग तय माना जा रहा है| स…

8 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना, MP से सिंधिया और गुवाहाटी से सर्बानंद सोनोवाल दिल्ली रावना
8 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना, MP से सिंधिया और गुवाहाटी से सर्बानंद सोनोवाल दिल्ली रावना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस सप्ताह फेरबदल हो सकता है| केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल को लेकर लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस हफ्ते मोदी कैबिनेट का विस्तार लगभग तय माना जा रहा है| सूत्र बता रहे है 8 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना|




सूत्रों ने बताया,''केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस सप्ताह फेरबदल हो सकता है|मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार 7 या 8 जुलाई को हो सकता है|  माना जा रहा है कि सरकार के कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं| 




मोदी सरकार-2 के गठन को दो साल से अधिक समय बाद होने जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार पर पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए वहां के जातिगत और राजनीतिक समीकरण की छाप भी नजर आ सकती है|



 सूत्रों की मानें तो मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए की गठबंधन सहयोगी जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के पारस गुट के नेताओं को भी जगह दी जा सकती है|




वहीं,'' ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर 3:30 बजे इंदौर से दिल्ली रावना होंगे| ज्योतिरादित्य सिंधिया भी केंद्र में मंत्रीमंडल का हिस्सा बन सकते हैं| असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल गुवाहाटी से दिल्ली के लिए रवाना हुए।



इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री: मंत्रिमंडल के विस्तार में असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह मिल सकती है| बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, वरुण गांधी, प्रवीण निषाद, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और संतोष कुशवाहा के साथ ही अपना दल की अनुप्रिया पटेल को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है.और संतोष कुशवाहा के साथ ही अपना दल की अनुप्रिया पटेल को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।