मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले 8 राज्यों को मिले नए गवर्नर, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत बनाए गए कर्नाटक के राज्यपाल

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्‍यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्‍यों में भेजा गया है जबकि कुछ नए राज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है. राष्‍ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी…

मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले 8 राज्यों को मिले नए गवर्नर, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत बनाए गए कर्नाटक के राज्यपाल
मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले 8 राज्यों को मिले नए गवर्नर, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत बनाए गए कर्नाटक के राज्यपाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्‍यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्‍यों में भेजा गया है जबकि कुछ नए राज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है. राष्‍ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई| केंद्रीय मंत्री की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है|



राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया।



मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।



मध्य प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मंगूभाई छगनभाई पटेल ने कहा कि ''मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं। नरेंद्र मोदी के हम पहले से साथी थे, उन्होंने हमें जो रास्ता दिखाया उसपर हम चलते रहे और समाज सेवा करते रहे और आगे भी चलते रहेंगे|



कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद थावरचंद गहलोत ने कहा कि,''प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और शीर्ष नेतृत्व ने मेरे प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है। मैं उनकी इच्छा, आकांक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा| गहलोत ने कहा कि,,''मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता, राज्यसभा की सदस्यता और मंत्री पद से कल त्यागपत्र दे दूंगा|




हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिबाबू कंभमपति विशाखापट्नम से सांसद हैं। वे आंध्र प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। हाल में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।



मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।



पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। ये अभी तक मिजोरम के राज्यपाल थे। पिछले लॉकडाउन में इन्होंने खाली समय का सदुपयोग करते हुए 13 किताबें लिखी थीं। वे प्रख्यात वकील रहे हैं। इनकी पहली किताब 1983 में छपी थी। अब तक 105 से अधिक किताबें लिख चुके हैं।



सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। ये अभी तक हरियाणा के राज्यपाल थे। 



रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है। ये अभी तक त्रिपुरा के राज्यपाल थे। वे द्रोपदी मुर्मू की जगह लेंगे।  रमेश बैस अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में भी शामिल रहे।



बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय अभी तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत संघ (RSS) के प्रचारक के तौर पर हुई थी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।