पटना: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुस्से को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि ,''10 साल पहले नीतीश जी का ये व्यवहार नहीं था, लगता है कि वो निराश हैं या गिरती हुई साख या उम्र का तकाजा| नीतीश जी ने जिस तरह का व्यवहार किया वो NDA के शासन में किया था और आज किया उनको सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए
दरअसल, शराबबंदी को लेकर बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया| विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया | बीजेपी विधायकों को हंगामा करते देख CM नीतीश कुमार विधानसभा में अपना आपा खो बैठे|
सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी सदस्यों से कहा कि क्या हो गया तुम्हें...शराबबंदी के पक्ष में था न?| नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमारे साथ थे तो शराबबंदी के पक्ष में थे| आज आप लोग उसी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं|
10 साल पहले नीतीश जी का ये व्यवहार नहीं था: गिरीराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि ,''10 साल पहले नीतीश जी का ये व्यवहार नहीं था, लगता है कि वो निराश हैं या गिरती हुई साख या उम्र का तकाजा या उन्होंने कह दिया है कि तेजस्वी जी सत्ता संभालेंगे। जहरीली शराब से हर दिन मौत हो रही है और अपराध बढ़ रहे हैं। बिहार में शराब हर जगह मिल रहा है| नीतीश जी ने जिस तरह का व्यवहार किया वो NDA के शासन में किया था और आज किया उनको सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए|
नीतीश जी की स्मरण शक्ति चली गई : सुशील मोदी
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि,''नीतीश जी का समय चला गया है, उनकी स्मरण शक्ति भी चली गई है। वे बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं। पिछले एक साल में एक दर्जन ऐसी घटना हुई है जिसमें उन्होंने आपा खो दिया और वे तुम-ताम पर उतर आते हैं। प्रशांत किशोर, भाजपा के बारे में भी वे तुम का प्रयोग करते हैं|
शराबबंदी को लेकर बीजेपी MLAs ने विधानसभा में किया हंगामा, सीएम नीतीश कुमार ने खोया आपा