पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान “तेजस्वी यादव 2025 में बिहार का नेतृत्व करेंगे” पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि,''यह आश्चर्य की बात नहीं है| यह तो पहले से तय था कि बहुत जल्द नीतीश जी अपना इस्तीफा देंगे और तेजस्वी यादव CM बनेंगे|
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा,'उनके बाद 2025 में बिहार का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेगा| 2025 का बिहार चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। दरअसल, नीतीश कुमार से पूछा गया कि क्या 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेतृत्व करेंगे'', जवाब में नीतीश कुमार ने कहा,''मैं तो शुरू से ही बोल रहा हूं कि ये(तेजस्वी यादव) करेगा। ये जरूर करेगा|
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि,'' यह तो पहले से तय था कि बहुत जल्द नीतीश जी अपना इस्तीफा देंगे और तेजस्वी यादव CM बनेंगे और नीतीश जी राष्ट्रीय राजनीति में जाएंगे। मैं चाहता हूं कि वे जल्द तेजस्वी को CM बना दें ताकि पता चले कि उनकी प्रशासनिक क्षमता कितनी है?
भाजपा MLA तारकिशोर प्रसाद ने कहा,"नीतीश कुमार ने 2025 तक अपनी गद्दी सुरक्षित कर ली है। अब राजद जदयू को ठग रही है या जदयू राजद को ठग रही है यह पता नहीं चल रहा है लेकिन जदयू के लोगों से कहूंगा कि 2025 का उनका भविष्य किसके हाथ में है वे उसकी चिंता शुरू कर दें|