मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Earthquake in Assam: तीन बैक-टू-बैक झटकों से दहला असम, सड़को में आई दरारें, कई इमारतों में भी पड़ी दरार, बंगाल-बिहार में भी दहशत

नई दिल्ली: असम के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं| भूकंप के ये तेज झटके पूर्वोत्तर के अलावा उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं| आज सुबह 7:51 बजे असम के सोनितपुर में र…

Earthquake in Assam: तीन बैक-टू-बैक झटकों से दहला असम, सड़को में आई दरारें, कई इमारतों में भी पड़ी दरार, बंगाल-बिहार में भी दहशत
Earthquake in Assam: तीन बैक-टू-बैक झटकों से दहला असम, सड़को में आई दरारें, कई इमारतों में भी पड़ी दरार, बंगाल-बिहार में भी दहशत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: असम के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं| भूकंप के ये तेज झटके पूर्वोत्तर के अलावा उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं| आज सुबह 7:51 बजे असम के सोनितपुर में रिक्टर स्केल पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया|



नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बुधवार सुबह तेजपुर के निकट रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए  गए| भूकंप का केंद्र असम के तेजपुर से 43 किलोमीटर पश्चिम में था. भूकंप भारतीय समयानुसार 7:51 AM बजे सतह से 17 किलोमीटर की गहराई में आया इस दौरान दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरातफरी मच गई।




असम में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटकों के बाद कई इलाकों से खौफनाक तस्वीरें आने लगी हैं। गुवाहाटी और तेजपुर में कई इमारतों में दरारें पड़ गई हैं | भूकंप के झटके इतने तेज थे कि 5 स्टार होटल की दीवारें और सीलिंग तक टूटने लगी। वहीं एक जगह धान के खेत से पानी की धारा फूट पड़ी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम सर्बानंद सोनोवाल से बात कर सबके कुशल मंगल की कामना की और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 



असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि,''असम में तेज़ भूकंप आया। मैं सभी से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। मैं सभी ज़िलों से अपडेट ले रहा हूं|



असम: सोनितपुर में आज सुबह आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद सड़क में दरार आ गई।



असम: आज सुबह आए भूकंप से गुवाहाटी में बिल्डिंगों में दरारें आईं।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के कुछ हिस्सों में भूकंप को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की। PM मोदी ने केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है| एक ट्वीट में मोदी ने कहा, 'असम के कुछ हिस्सों में आए भूकंप के सिलसिले में राज्य के सीएम श्री सर्बानंद सोनोवाल जी से बात की। केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं असम के लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।'



नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7:51 बजे महसूस किए गए। इस दौरान सोनितपुर में 6.4 मैग्निट्यूड तीव्रता दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी और तेजपुर में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप आने की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, काफी देर तक अफरातफरी मची रही।



बताया जा रहा है कि भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई इलाकों में दीवारें ढह गईं। वहीं, कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। भूकंप के कारण काफी नुकसान होने की जानकारी भी मिल रही है। इसके अलावा उत्तर बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके लगने की जानकारी मिली है।




अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों समेत पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए| असम में आए भूकंप के इन झटकों पर स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा, तेज झटके महसूस किए, हालांकि उन्होंने भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है|इसी के साथ उन्होंने गुवाहटी में हुए कुछ नुकसानों की तस्वीरें भी साझा की हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।