नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप से चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना संक्रमित कर रही है और हर रोज कोरोना वायरस से हजारों की जान जा रही है। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विट कर लिखा कि,'' एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो! ...TogetherStronger
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए ताज़ातरीन आंकड़ों के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,60,960 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हुई। 3,293 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है।