मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली में TMC के 5 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, बोले अमित शाह- सोनार बांग्ला के लिए भाजपा की लड़ाई को और मजबूत करेगा

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का भाजपा में प्रवेश का सिलसिला जारी है। तृणमूल कांग्रेस के 5 नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। TMC के पूर्व नेता राजीव बनर्ज…

दिल्ली में TMC के 5 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, बोले अमित शाह- सोनार बांग्ला के लिए भाजपा की लड़ाई को और मजबूत करेगा
दिल्ली में TMC के 5 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, बोले अमित शाह- सोनार बांग्ला के लिए भाजपा की लड़ाई को और मजबूत करेगा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का भाजपा में प्रवेश का सिलसिला जारी है। तृणमूल कांग्रेस के 5 नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।  TMC के पूर्व नेता राजीव बनर्जी  रुद्रनील घोष, रथिन चक्रवर्ती, बैशाली डालमिया और प्रबीर घोषाल आज भाजपा में शामिल हो गए।



बता दें कि,''ममता बनर्जी की पार्टी छोड़ने वाले ममता सरकार के पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी के अलावा रुद्रनील घोष, रथिन चक्रवर्ती, बैशाली डालमिया और प्रबीर घोषाल शनिवार शाम नई दिल्ली पहुंचे थे। तृणमूल कांग्रेस के पांचों नेता बंगाल भाजपा के नेता मुकुल रॉय व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ दिल्ली आए थे। 




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''टीएमसी के पूर्व नेता राजीब बनर्जी, बैशाली डालमिया, प्रबीर घोषाल, रथिन चक्रवर्ती और रुद्रनील घोष आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। मुझे यकीन है कि इनकी प्रेरण सोनार बांग्ला के लिए भाजपा की लड़ाई को और मजबूत करेगा।




बता दें, राजीब बनर्जी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ी थी, जबकि विधायक प्रबीर घोषाल और बैशाली डालमिया को ममता बनर्जी की पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इनके साथ हावड़ा के पूर्व मेयर रतिन चक्रवर्ती के साथ विशेष विमान से दिल्ली आए थे।



भाजपा में शामिल होने पर पूर्व टीएमसी विधायक राजीव बनर्जी ने कहा,''मैंने गृह मंत्री से कहा है कि पश्चिम बंगाल के लोग निराशा से ग्रस्त हैं। राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है। उद्योगों को स्थापित करने की आवश्यकता है ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके| मैंने यह भी कहा है कि बंगाल के लिए एक विशेष पैकेज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि यह एक सम्मान होगा अगर पार्टी पश्चिम बंगाल राज्य में सत्ता संभालने में सक्षम है और राज्य के विकास पर बहुत लक्षित तरीके से ध्यान केंद्रित करेगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।