मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए: वैक्सीनेशन कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त

● आयुक्त ने की कोविड वैक्सीनेशन कार्य की मंडलीय समीक्षा● हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए- आयुक्तगोंडा: आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री एसवीएस रंगाराव ने आज कोविड वै…

हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए: वैक्सीनेशन कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त
हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए: वैक्सीनेशन कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त | फ़ोटो: TVL News

● आयुक्त ने की कोविड वैक्सीनेशन कार्य की मंडलीय समीक्षा

● हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए- आयुक्त




गोंडा: आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री एसवीएस रंगाराव ने आज कोविड वैक्सीनेशन के कार्यों की प्रगति की मंडलीय समीक्षा की तथा सभी संबंधिततों को निर्देशित किया है कि मंडल के सभी जनपदों में आगामी निर्धारित तिथियों में हेल्थ वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स का शत - प्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित किया जाए।



समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि मंडल के जनपदों में अब तक 4 चरणों में जनपद गोंडा में 70.5 प्रतिशत, बहराइच में 77.3 प्रतिशत, बलरामपुर में 99.6 प्रतिशत तथा श्रावस्ती में 84.3 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया गया है। 



आयुक्त ने निर्देशित किया है कि आगामी 4 फरवरी को छूटे हुए समस्त हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण हेतु निर्धारित चरणों के अनुसार टीकाकरण कर उसे पोर्टल पर अपलोड करने की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। फ्रंटलाइन वर्कर्स का आगामी 5, 11, 12, 18,  व 22 फरवरी 2021 को टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक श्री राहुल पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।