Today’s Breaking News in Hindi Live Updates:
प्रधानमंत्री ने जो करके दिखाय है वे करिश्मा से कम नहीं: ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर: 22 जनवरी को अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए पीएम मोदी को दिए गए निमंत्रण पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "राम मंदिर स्थापित करने का संकल्प मेरी दादी ने उस ज़माने में लिया था जब इस पूर्ण विचारधारा का श्री गणेश हुआ था और ये केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में संभव हो पाया है... आज कुछ लोगों को लग रहा है कि वे भी इसमें शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। कांग्रेस पार्टी में रहकर भी 370 पूर्ण रूप से खारिज करने के पक्ष में मैं बोला था। देशहित सर्वोपरि होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जो करके दिखाय है वे करिश्मा से कम नहीं है।"
अमृतसर (ग्रामीण) जिले के भरोपल गांव के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान
पंजाब: आज ड्रोन की मौजूदगी के संबंध में विशेष जानकारी पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर (ग्रामीण) जिले के भरोपल गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान धान के खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर है (मॉडल - डीजेआई मविक 3 क्लासिक, चीन में बना): बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर
चिंता करने की कोई जरूरत नहीं: ED की छापेमारी पर राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा
जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "अधिकारी यहां आए हैं। वे अपना काम कर रहे हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। वे जानकारी ले रहे हैं और हम ईमानदारी से उन्हें जानकारी दे रहे हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं आपसे (समर्थकों से) शांति बनाए रखने की अपील करता हूं..."
कोई भी अफवाह फैलाएगा तो....: मूर्ति विसर्जन के दौरान बेगूसराय में दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी पर SP
बिहार: मूर्ति विसर्जन के दौरान बेगूसराय में दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी पर SP बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने बताया, "फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है... सभी मूर्तियों का विसर्जन करवा दिया गया है। सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी की जा रही है। कोई भी अफवाह फैलाएगा तो उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
बेगूसराय DM रोशन कुशवाहा ने बताया, "कल दुर्गापूजा विसर्जन के दौरान कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने ससमय हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। जिसके बाद मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम कराया गया। आज अनुमंडल के प्रांगण में शांति समिति की भी बैठक की गई, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से सभी प्रबुद्ध लोगों ने अपनी बात रखी। साथ ही इस घटना को किस तरह से रोका जाए, इसपर अपने सुझाव दिए। सब लोगों ने आश्वस्त किया है कि वह अपने क्षेत्र में सजग रहते हुए, इस तरह की घटनाओं को रोकने में मदद करेंगे।"
कांग्रेस पार्टी एजेंसियों के दुरुपयोग का विरोध करती है:सचिन पायलट
दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ है कोई भी निष्पक्ष जांच होती है और कोई दोषी पाया जाता है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन चुनाव में अपनी हार देखते हुए नेताओं को निशाना बनाया गया है। बिना सबूत, बिना समन के जो रेड की गई यह संदेश देने के लिए की गई है कि अगर हम (BJP) राजनीतिक रूप से कमजोर पड़ेंगे....तो हम भारत सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे और भय पैदा करने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।"
पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था। हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देश भर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में भी सीधे 26 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं।"
मोदी ने कहा, "देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है। हमारी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मंदिर से जुड़ी जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनका शिलान्यास करने का अवसर भी मुझे ही मिला था। दर्शन कतार परिसर के पूरा होने से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बहुत आसानी होगी।"
नता ऐसी जुमलेबाजी से प्रभावित नहीं होगी: रवि शंकर प्रसाद
रायपुर: भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "जो चुनाव आने पर कर्ज़ माफी को याद कर रहे हैं, उन्हें हार का डर सता रहा है। यह उनकी(भूपेश बघेल) हताशा का परिचय है। मैं छत्तीसगढ़ की जनता को समझता हूं, जनता ऐसी जुमलेबाजी से प्रभावित नहीं होगी।"
सुझावों की मदद से अपने संकल्प पत्र को तैयार करेंगे: अर्जुन राम मेघवाल
जयपुर: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया, "...हम उन सुझावों की मदद से अपने संकल्प पत्र को तैयार करेंगे जो हमें कई बैठकों के बाद और तकनीक के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। हमारी पार्टी के विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों ने भी कई सुझाव दिए हैं। इन सभी को संकलित करके हम आपके सामने दोबारा आएंगे और अपने संकल्प पत्र को जारी करेंगे... "
कांग्रेस नेताओं को डराने और गलत तरीके से फंसाने की कोशिश:राशिद अल्वी
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "भारत सरकार देश में विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है... राजस्थान में चुनाव आ चुका है इसलिए कांग्रेस के नेताओं को डराने और गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा लगता है कि देश में सिर्फ भाजपा के नेता ही ईमानदार हैं और बाकी सारा विपक्ष बेईमान है लेकिन राजस्थान की जनता चुनाव के अंदर इसका फैसला करेगी और भाजपा को इसका जवाब देगी।"
भ्रष्टाचार की सरकार है, लूट की सरकार: प्रह्लाद जोशी
जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "अलग-अलग समय पर पहले भी ईडी की कार्रवाई होती रही है। दूसरे प्रदेशों में भी हुई है। जो लोग इसमें शामिल हैं उनके पास से कैश पकड़ा गया, उनके व्यवहार को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है...राजस्थान में कांग्रेस नहीं जीत रही है। कांग्रेस कठिन स्थिति में है। भ्रष्टाचार की सरकार है, लूट की सरकार है। वहां अराजकता है। महिलाओं पर अत्याचार, मर्डर और रेप में राज्य में नंबर 1 है।"
अगर कोई गलत नहीं है तो डर किस बात का: चंद्र प्रकाश जोशी
राजस्थान: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा, "... इन सारे भ्रष्टाचार के बादशाह आप(अशोक गहलोत) हो और आप ही की सरपरस्ती में राजस्थान आज भ्रष्टाचार की आग में जल रहा है। आज अगर उन लाखों युवाओं को न्याय देने के लिए प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रही है तो आपके पेट में दर्द हो रहा है। अगर कोई गलत नहीं है तो डर किस बात का? जांच हो जाएगी, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा... "
भाजपा सत्ता में हैं.....लेकिन हमेशा नहीं रहेंगे:ममता बनर्जी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "आज वे(भाजपा) सत्ता में हैं, मैं सत्ता में हूं लेकिन हमेशा आप सत्ता में नहीं रहेंगे... हम इतिहास नहीं बदल सकते हैं, वे इतिहास को बदल रहे हैं, पुस्तक के नाम बदल रहे हैं। योगी जी की लिखी हुई किताबे भेज दी, किसी को पता है उन्होंने क्या लिखा है? यह एक राजनीतिक कैंपेन ???ै और राजनीतिक प्रतिशोध है... हमारे राज्य से 4-5 वर्षों में 4 लाख करोड़ से ज़्यादा कमाकर ले गए, हमारा टैक्स हमें वापस नहीं देंगे? वह तो हमारा पैसा है... "
जनता जान चुकी है....किन लोगों की मिलिभगत की वजह से RPSC के पेपर लीक हुए:गजेंद्र सिंह शेखावत
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "... 70 लाख युवाओं का भविष्य जिस पेपर लीक की घटनाओं के कारण अंधकारमय हुआ, उन 70 लाख युवाओं में किसान, गरीब, दलित, आदिवासी वर्ग के बेटे और बेटियां शामिल थे... इसको लेकर उन्होंने(अशोक गहलोत) बार-बार सख्त कार्रवाई और कानून बनाने का स्वांग भी किया, उन्होंने अनेक बयान भी दिए थे लेकिन जब कार्रवाई का समय आता है और इस पेपर लीक के तार उनके लोगों से जुड़े हुए प्रतीत होने लगते हैं तो उनको राजनीतिक प्रतिशोध याद आता है। ये दोहरा चाल और चरित्र अब बेनकाब हो चुका है और राजस्थान की जनता जान चुकी है कि किन लोगों की मिलिभगत की वजह से RPSC के पेपर लीक हुए... "|
....महुआ मोइत्रा चोर है या नहीं: निशिकांत दुबे
TMC सांसद महुआ मोइत्रा की कैश फॉर क्वेरी मामले में लोकसभा की आचार समिति की बैठक पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "मेरे पास जो भी जानकारी है मैं वह कमिटी को दूंगा... वे पूछेंगे हमसे और हम जवाब देंगे... कागज़ झूठ नहीं बोलता। अभी जवाब यह है कि महुआ चोर है या नहीं।"
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "प्रश्न सामान्य थे... मैं बस इतना कह सकता हूं कि सभी सांसद चिंतित हैं... जब वे मुझे अगली बार बुलाएंगे तो मैं आऊंगा... सवाल यह है कि क्या संसद की मर्यादा और गरिमा बनी रहेगी? यह संसद की गरिमा का सवाल है। एथिक्स कमेटी मुझसे ज्यादा चिंतित है।"
कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर रही है भाजपा सरकार: वैभव गहलोत
सीकर(राजस्थान): ED द्वारा तलब किए जाने को लेकर वैभव गहलोत ने कहा, "केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं को टारगेट करते रहे हैं... कल मुझे ED द्वारा दिल्ली आने का समन दिया गया है... 2011 में यही आरोप मुझ पर पहले लगाए गए थे जिसका जवाब मैं दे चुका हूं अब वापस से वही बाते लाई जा रही है।"
किसी बेटी की सुरक्षा के साथ किसी उचक्के को खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे:योगी आदित्यनाथ
बागपत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, किसी बेटी की सुरक्षा के साथ किसी उचक्के को खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे... जो भी खिलवाड़ करेगा, इसकी कीमत चुकाएगा। किसी किसान की संपत्ति पर कोई जबरन कब्जा नहीं कर पाएगा, किसी व्यापारी का कोई जबरन उत्पीड़न नहीं कर पाएगा और जो करेगा उसे ब्याज समेत इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी... ये युवा ऊर्जा से भरपूर है और प्रतिभा संपन्न है। इसकी ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ हमें प्रदेश और देश के विकास के लिए लेना है। इसलिए उस युवा को अवसर मिलने चाहिए... "
मोदी सरकार ने देश की सभी संस्थाओं को एक मज़ाक का पात्र बना दिया है: सौरभ भारद्वा
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापेमारी पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की सभी संस्थाओं को एक मज़ाक का पात्र बना दिया है... हर तरीके से भाजपा हताश है और उन्हें लग रहा है कि जनता का विश्वास उन पर से कम हो रहा है इसलिए इस तरह की कार्रवाई चल रही है..."
जजहां-जहां ED जाएगी वहां-वहां कांग्रेस जीतकर आएगी:सुखजिंदर सिंह रंधावा
जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "... जहां-जहां ED जाएगी वहां-वहां कांग्रेस जीतकर आएगी..."
मच्छल सेक्टर में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
मच्छल सेक्टर में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर। कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी है।
आज़म खान के साथ लगातार अत्याचार और अन्याय हो रहा: अजय राय
सीतापुर: जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान से मिलने पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "आज हम इंसानियत और मानवता के नाते आज़म खान से मुलाकात करने आए हैं। भाजपा जिस तरह से उन्हें और उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है, आज कांग्रेस पार्टी इन्हें समर्थन देने यहां आई है... आज़म खान के साथ लगातार अत्याचार और अन्याय हो रहा है। उनके पूरे परिवार को इस सरकार ने प्रताड़ित कर रखा है... निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी की ताकत-क्षमता उनके साथ खड़ी है।"
देवभूमि (उत्तराखंड) एक ऐसी जगह है जहां काम करना....जन्म लेने से भी ज्यादा बड़ा:धामी
उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "... मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप अगर उत्तराखंड आते हैं तो आपको अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं होगा। आज पूरी दुनिया के लोगों का रूझान भारत की ओर हुआ है। आपके लिए भी पूरा भारत और पूरी दुनिया है लेकिन देवभूमि एक ऐसी जगह है जहां काम करना, जन्म लेने से भी ज्यादा बड़ा है... "
आरएसएस की बैठक 5 से 7 नवम्बर तक भुज (गुजरात) में
आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 5 से 7 नवंबर तक गुजरात के भुज में होगी। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, ". राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इस वर्ष गुजरात के कच्छ क्षेत्र भुज में हो रही है। इस बैठक का आयोजन 5, 6 एवं 7 नवंबर 2023 को होगा ।
इस बैठक में संघ की रचना के अनुसार गठित कुल 45 प्रांतों से प्रांत संघचालक , कार्यवाह एवं प्रांत प्रचारक तथा उनके सहसंघचालक, सहकार्यवाह तथा सह प्रांत प्रचारक सहभागी होंगे। बैठक में विशेष रूप से पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले एवं सभी अखिल भारतीय पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही कुछ विविध संगठन के चयनित संगठन मंत्री भी बैठक में भाग लेने वाले हैं।
बैठक में संघ के संगठन कार्य की समीक्षा के साथ ही गत माह सितंबर में पुणे में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय समन्वय बैठक में आये विषय तथा अभी-अभी विजयादशमी उत्सव के निमित्त हुए पूजनीय सरसंघचालक जी के उद्बोधन के उल्लेखनीय मुद्दों पर अनुवर्तन के रूप में करणीय विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। अयोध्या में 22जनवरी 2024 को हो रहे श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठापना समारोह व उससे जुड़े देश भर में प्रस्तावित कार्यक्रम आदि विषयों पर बैठक में चर्चा होगी।
पहले जितना पैसा जारी किया जाता था, उसका बहुत बड़ा भाग बीच से ही गायब हो जाता था: खट्टर
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "... पहले जितना पैसा जारी किया जाता था, उसका बहुत बड़ा भाग बीच से ही गायब हो जाता था। हमने किसानों के खातो में 80 हजार करोड़ के आसपास पैसा डाला है... ऐसे 36 लाख लोग थे जिनके खातों को हमने ठीक किया है, जिस वजह से लोगों तक चीजें पहुंची हैं। इस कारण 11,00 करोड़ रुपए की बचत भी हुई है, जो शायद कहीं न कहीं गायब हो जाता। चाहें पेंशन हो या स्क़ॉलरशिप हो हमने आधुनिकता के आधार पर, IT और तकनीक का सहारा लेकर व्यवस्था बदलने का कार्य किया है।"
BJP ने आज जो किया उसका जवाब जनता देगी:अशोक गहलोत
जयपुर: वैभव गहलोत को ED के समन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "वैभव गहलोत का जहां तक मुझे अंदाज़ा है यह टैक्सी की एक कंपनी है... उसका मामला है। अब इस कंपनी में किसने किसको शेयर बेचे उसका जवाब कंपनी दे रही है। वे टारगेट तो मुझे कर रहे हैं... राजस्थान के अंदर उनका टारगेट है, हम कामयाब होकर दिखाएंगे। इन्होंने (BJP) आज जो किया उसका जवाब जनता देगी।"
डोटासरा जी के घर पर हमने कल दो घोषणाएं की इसके बाद आज ही दो जगहों पर छापे पड़ गए: अशोक गहलोत
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी और वैभव गहलोत को ईडी के समन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "हमारी एजेंसी जो है उनकी विश्वसनीयता होती है और वह रहेगी लेकिन आज उल्टा हो रहा है... डोटासरा जी के घर पर हमने कल दो घोषणाएं की इसके बाद आज ही दो जगहों पर छापे पड़ गए। आपने नोटिस नहीं दिया, कोई शिकायत नहीं और छापे पड़ गए..."
वैभव गहलोत को ईडी ने तलब किया
प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को तलब किया है| ED ने बताया कि गहलोत के बेटे को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 के तहत 27 अक्टूबर को जयपुर में तलब किया गया है| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "...मेरे बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने तलब किया है..."
मतदाता सब समझ रहे: कमलनाथ
छिंदवाड़ा: राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "वे(भाजपा) अब जो करना चाहें करें, मध्य प्रदेश के मतदाता और राजस्थान के मतदाता सब समझ रहे हैं।"
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। कांग्रेस विधायक ओम प्रकाश हुडला से जुड़े परिसरों पर भी छापेमारी की है| ED की ये रेड जयपुर, दौसा और सीकर में चल रही है| ये छापेमारी राजस्थान परीक्षा पेपर लीक मामले में है|
ECI ने अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन नियुक्त किया
भारत चुनाव आयोग ने अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन नियुक्त किया। मतदाता शिक्षा और मतदान को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी को मोदी सरकार ने 10 करोड़ रुपए दिए हैं....:भूपेश बघेल
रायपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "पहले तो वे(हिमंत बिस्वा सरमा) बताएं कि उन्हें और उनकी पत्नी को भारत सरकार ने किसान संपदा योजना के तहत जो 10 करोड़ रुपए दिए हैं, उसके लिए उन्होंने आवेदन किया था या भारत सरकार ने उन्हें खुद ये पैसे दे दिए? ये 10 करोड़ रुपए उन्हें किस योजना के तहत दिए गए? इसके लिए उन्होंने आवेदन किया या उनकी पत्नी ने?"
बीज की अनुपलब्धता से किसान का तो नुकसान है ही बल्कि हमारे देश का भी नुकसान है: शाह
दिल्ली: सहकारी क्षेत्र में उन्नत और पारंपरिक बीजों के उत्पादन पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आने वाले दिनों में भारत के बीज संरक्षण, बीज संवर्धन और बीज के अनुसंधान, इन तीनों क्षेत्रों को परिपूर्ण बनाने के लिए इस संस्थान(भारतीय बीज सहकारी समिति) का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है। देश के हर किसान को आज वैज्ञानिक रूप से तैयार किए गए बीज उपलब्ध नहीं हैं। बीज की अनुपलब्धता से किसान का तो नुकसान है ही बल्कि हमारे देश का भी नुकसान है क्योंकि हमारे अन्न उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ता है। हमारी जिम्मेदारी है कि इस विशाल देश के हर किसान के पास प्रमाणिक बीज पहुंचे और वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया हुआ बीज पहुंचे। ये काम भी यही सहकारी समिति करने वाली है इसका मुझे पूरा विश्वास है।"
हमारी फिल्म तेजस में भी राम मंदिर की अहम भूमिका है : कंगना रनौत
उत्तर प्रदेश: अयोध्या पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, "... 600 सालों बाद यह रामलला का मंदिर बन रहा है... कई लोगों ने अपनी जान दी, यह हिंदुओं का सदियों पुराना संघर्ष है और हमारी पीढ़ी इस दिन को देख पा रही है। मैंने अयोध्या पर एक स्क्रिप्ट लिखी है और रिसर्च भी किया है... यह दिन मोदी सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से संभव हो रहा है... यह हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल होगा जैसे वेटिकन ईसाइयों के लिए है... यह दुनिया के सामने देश और सनातन संस्कृति का भव्य प्रतीक होगा... हमारी फिल्म तेजस में भी राम मंदिर की अहम भूमिका है..."
एक ऐतिहासिक क्षण है, लंबे समय के बाद यह राम मंदिर बन रहा है:प्रियंका चतुवेर्दी
22 जनवरी को अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए पीएम मोदी को दिए गए निमंत्रण पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, "एक ऐतिहासिक क्षण है, लंबे समय के बाद यह राम मंदिर बन रहा है इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए... उम्मीद है जिन्होंने इसकी शुरूआत की थी उन सभी को इसमें निमंत्रण दिया जाएगा... शिवसेना का भी इस संघर्ष में काफी योगदान रहा है..."
हमारा काम अच्छा है और हम चुनाव जीतेंगे: प्रताप सिंह खाचरियावास
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "चुनाव में इस कार्रवाई का क्या असर होगा ये तो समय बताएगा। चुनाव अभी दूर है। मेरा मानना है कि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। हमारा काम अच्छा है और हम चुनाव जीतेंगे।"
यूट्यूबर एल्विश यादव को धमकी, 1 करोड़ रुपए की मांगी गई फिरौती
हरियाणा: बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को धमकी देने के मामले पर गुरुग्राम ACP अरुण दहिया, "गुरुग्राम पुलिस को एक सूचना मिली थी कि 25 अक्टूबर को इन्हें कोई मैसेज आया है जिसमें 40 लाख रुपए पहले और बाद में 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। इस मामले में हमने मामला दर्ज़ किया और इनपुट के आधार पर हमने एक व्यक्ति(शाकिर मकरानी, 24 वर्षीय) को गुजरात से गिरफ़्तार किया है... आगे की जांच की जा रही है।"
उन इलाकों में AQI बढ़ रहा है, जहां गाड़ियों का आवागमन ज्यादा है:गोपाल राय
दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "4 दिन पहले दिल्ली का 300 के ऊपर AQI गया था। अभी 250 के आसपास AQI है। इसमें बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जा रहा है। रिपोर्ट्स में दिखाया गया है कि PM10 की जगह PM2.5 की मात्रा बढ़ने लगी है। खासकर उन इलाकों में AQI बढ़ रहा है, जहां गाड़ियों का आवागमन ज्यादा है। हमारा ध्यान इस बात पर है कि कैसे वाहन प्रदूषण को नियोजित किया जाए। इसके लिए आज से हम 'रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ' अभियान लॉन्च कर रहे हैं, जिससे लोग थोड़ा और जागरुक हों और वाहन प्रदूषण को कम करने में सहयोग करें।"
महुआ मोइत्रा संसद में 'कैश फॉर क्वेरी' में भागीदारी
अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दायर की गई शिकायत के संबंध में आचार समिति के समक्ष पेश होने के लिए संसद पहुंचे। मामले में आरोप लगाया गया है कि उनकी(महुआ मोइत्रा) संसद में 'कैश फॉर क्वेरी' में भागीदारी है।
महाराष्ट्र के बीड में दो अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में दो अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत हो गई है। धामनगांव गांव से शहर की ओर जा रही एक एम्बुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर में एक डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई। दूसरी घटना में आष्टी जामखेड रोड पर गंधनवाड़ी फाटा के पास 40-45 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है।
वे लोग फिर से प्रतिशोध की राजनीति करने लगे हैं: ज्योतिप्रिय मल्लिक के आवास पर ED की छापेमारी पर TMC
कोलकाता: राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में राज्य के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के कोलकाता स्थित साल्टलेक स्थित आवास पर ED की छापेमारी पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री डॉ. शशि पांजा ने कहा, "... अभी दुर्गा पूजा समाप्त तक नहीं हुई है कल दुर्गा पूजा कार्निवल है... वे लोग फिर से प्रतिशोध की राजनीति करने लगे हैं। यह एक मीडिया नैरेटिव की कोशिश हो रही है जोकि झूठ है... जब से 2021 में भाजपा की यहां पर हार हुई है तबसे ये टारगेट पॉलिटिक्स कर रहे हैं। INDIA गठबंधन भी शुरू होने से टारगेट पॉलिटिक्स होगी क्योंकि INDIA गठबंधन में ममता बनर्जी का एक खास रोल है..."
ED की राजस्थान में करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी
पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय राजस्थान में करीब एक दर्जन स्थानों पर तलाशी अभियान कर रही है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कुछ कांग्रेस नेताओं के परिसरों पर भी छापेमारी चल रही है।
यह चुनाव की तैयारी: अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण पर संजय राउत
मुंबई: 22 जनवरी को अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "पीएम को बुलाने की जरूरत नहीं है वे खुद ही वहां जाएंगे। वे पीएम हैं, जरूर जाएंगे। इतने बड़े आयोजन को कोई क्यों छोड़ेगा? राम मंदिर बनना था, इसके लिए हजारों कारसेवकों ने अपनी जान दी है। तमाम हिंदुत्ववादी संगठन और पार्टियां शामिल थीं। शिवसेना, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद थे... लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा निकाली थी। इन सबका नतीजा है कि राम मंदिर बन रहा है... इसीलिए पीएम मोदी जाएंगे और पूजा करेंगे लेकिन मुझे लगता है कि यह चुनाव की तैयारी है...''
क्या यह एक ही व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम है: अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण पर सलमान खुर्शीद
राम मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए PM को निमंत्रण पर मिलने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "निमंत्रण सिर्फ एक ही पार्टी को जा रहा है क्या?... भगवान सिर्फ एक ही पार्टी तक सीमित रह गए हैं क्या?...आप इसे एक पार्टी कार्यक्रम बना रहे हैं। क्या यह एक ही व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम है?..."
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... अगर कहीं भ्रष्टाचार है तो वहां पर ED कार्रवाई करती है लेकिन यह ज़रूरी नहीं है कि आप एक बहाना बनाकर सिर्फ विपक्ष पार्टी को निशाना बनाएं... एक पैटर्न देखिए कि इलज़ाम सिर्फ विपक्षी दलों पर लगता है, विपक्षी दलों के बड़े नेता पर इलज़ाम लगते हैं... आप हंगामा कर देते हैं लेकिन उसके बाद आप सफलता पूर्वक कोई कार्रवाई तो नहीं कर पाते हैं।"
पेट में संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू IGMC शिमला में भर्ती
हिमाचल प्रदेश: IGMC शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने कहा, "पेट में संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इंदिरा गांधी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC शिमला) में भर्ती कराया गया है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्थिति स्थिर है। हमने उनकी सभी मेडिकल जांच की हैं और रिपोर्ट सामान्य हैं। हमने उन्हें निगरानी में रखा है और आगे की जांच कर रहे हैं।"
पुंछ के मेंढर में घर गिरने से एक व्यक्ति की मौत
जम्मू एवं कश्मीर: पुंछ के मेंढर इलाके के गुरसाई मोहरी गांव में कल रात एक घर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश: दोहरे हत्याकांड का आरोपी पकड़ा गया
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में मां और बेटे की हत्या करने वाले दो हत्त्यारोपियों की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुख्य हत्यारोपी सत्यवीर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। सत्यवीर का भाई आशु यादव भी गिरफ्तार किया गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार इनाम देने की घोषणा की है।
बीते 21 अक्टूबर को भरथना इलाके के ढुलबजा गांव में 65 वर्षीय महिला रामपूर्ति को फावड़े और उनका 40 वर्षीय बेटा अमित यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने महिला को फावडे़ से काटकर मार दिया था। जबकि अमित को दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में परिवार के सत्यवीर, आशु समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। ईंट भट्ठे के लिए जमीन से मिट्टी उठाने को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने हत्यारोपियों को सूचना देने वाले युवक और हत्यारोपी सत्यवीर की मां पर पहले ही कार्रवाई कर दी थी।
बुधवार रात को पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्यवीर और इसे भाई आशु को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले भरथना थाना क्षेत्र में एक मां और बेटे की हत्या हुई थी, जिसमें आईपीसी धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में 4 लोग नामजद थे और 3 अज्ञात थे...पुलिस को सूचना मिली कि 2 बदमाश (जो उस घटना में शामिल थे) एक बाइक से आ रहे हैं। पुलिस ने उनका पीछा किया जिस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। मौके से उसके भाई को भी पकड़ लिया गया है। इनके पास से 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी
मोदी 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे और समारोह में हिस्सा लेंगे:राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है<