जयपुर: Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय राजस्थान में करीब एक दर्जन स्थानों पर तलाशी अभियान कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने आज गुरुवार को राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। कांग्रेस विधायक ओम प्रकाश हुडला से जुड़े परिसरों पर भी छापेमारी की है| ED की ये रेड जयपुर, दौसा और सीकर में चल रही है| ये छापेमारी राजस्थान परीक्षा पेपर लीक मामले में है|
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी और वैभव गहलोत को ईडी के समन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "हमारी एजेंसी जो है उनकी विश्वसनीयता होती है और वह रहेगी लेकिन आज उल्टा हो रहा है... डोटासरा जी के घर पर हमने कल दो घोषणाएं की इसके बाद आज ही दो जगहों पर छापे पड़ गए। आपने नोटिस नहीं दिया, कोई शिकायत नहीं और छापे पड़ गए..."
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "चुनाव में इस कार्रवाई का क्या असर होगा ये तो समय बताएगा। चुनाव अभी दूर है। मेरा मानना है कि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। हमारा काम अच्छा है और हम चुनाव जीतेंगे।"
बता दें,'' राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी