Today’s (Feb 1, 2024) Breaking News in Hindi Live Updates:
तमिलनाडु विधानसभा सत्र 12 फरवरी से शुरू होगा। वर्ष 2024-2025 का वित्तीय बजट 19 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा: विधानसभा सचिवालय के सचिव के श्रीनिवासन
ये बजट विकास और आगे बढ़ने की एक कहानी जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएगी: पीयूष गोयल
अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा," वित्त मंत्री अपने अंतरिम बजट में आत्मविश्वास से भरे भारत की कहानी सामने लाने में सफल रही हैं। ये बजट विकास और आगे बढ़ने की एक कहानी जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएगी। बजट समाज के हर वर्ग के बारे में बात करती है। हर वर्ग पर उचित ध्यान दिया गया है। यह बहुत प्रगतिशील है, बहुत दूरदर्शी है और एक समृद्ध भारत की नींव रखता है..."
बजट सभी वर्ग के सपने को पूर्ण करने के हिस्से में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा: योगी
लखनऊ: अंतरिम बजट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पीएम मोदी के मार्गदर्शन में लोकसभा में प्रस्तुत अंतरिम बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करने वाला है। 140 करोड़ भारतीय की आशाओं, आकांक्षाओं के अनुरूप बजट पेश करने के लिए मैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हृदय से अभिनंदन करता हूं। बजट सभी वर्ग के सपने को पूर्ण करने के हिस्से में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।"
इस बजट में कुछ भी नहीं: अंतरिम बजट पर मल्लिकार्जुन खरगे
अंतरिम बजट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "इस बजट में गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं कहा।..पिछले 10 साल में सरकार ने जितने वादे किए थे उसकी जानकारी इन्होंने नहीं दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने जो वादे किए थे वो कहां तक पहुंचा?...इन्होंने किसानों, गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया।....इस बजट में कुछ भी नहीं है।"
औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह दोगुना होकर 1.66 लाख करोड़ रुपये पहुंचा
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि भारत में अत्यंत विभाजित अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को एकीकृत करके व्यापार और उद्योग पर अनुपालन का बोझ जीएसटी आने से कम हो गया है।
वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘एक अग्रणी परामर्शदाता कंपनी द्वारा हाल ही में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 94 प्रतिशत शीर्ष उद्योगपति जीएसटी में हुए परिवर्तन को व्यापक स्तर पर सकारात्मक मानते हैं और सर्वेक्षण में प्रश्नों के उत्तर देने वाले 80 प्रतिशत प्रतिभागियों ने स्वीकार किया है कि इससे आपूर्ति श्रृंखला बेहतर हुई।’’ जीएसटी का कर आधार बढ़कर दोगुना हुआ और इस वर्ष औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह बढ़कर लगभग दोगुना यानी 1.66 लाख करोड़ रुपये हो गया।
राज्यों के राजस्व में वृद्धि का संकेत देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों को जारी किए गए मुआवजे़ सहित राज्यों के एसजीएसटी राजस्व का तेज उछाल वर्ष 2017-18 से 2022-23 तक जीएसटी के बाद की अवधि में 1.22 रहा। जबकि वर्ष 2012-13 से 2015-16 की जीएसटी पूर्व के चार वर्षों में राजस्व टैक्स में उछाल केवल 0.72 था। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने इन बात पर जोर देते हुए कहा कि जीएसटी से उपभोक्ता सर्वाधिक लाभान्वित हुए हैं, क्योंकि लॉजिस्टिक तंत्र और करों में कमी के कारण अधिकतर वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में कमी आई है।
नेशनल टाइम रिलीज स्टडीज़ का जिक्र करते हुए मंत्री महोदया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने के लिए उठाये गए कदमों से वर्ष 2019 से अब तक के चार वर्षों के दौरान इनलैंड कंटेनर डिपो में आयात जारी करने की समयावधि 47 प्रतिशत कम होकर केवल 71 घंटे रह गई। एयर कार्गो परिसरों में 28 प्रतिशत कम होकर 44 घंटे और बंदरगाहों में 27 प्रतिशत कम होकर 85 घंटे रह गई।
अंतरिम बजट में कुछ खास नहीं:DMK सांसद तिरुचि शिवा
DMK सांसद तिरुचि शिवा ने अंतरिम बजट पर कहा, "अंतरिम बजट में कुछ खास नहीं है। इसमें बेहतर भविष्य के वादों की झलक नहीं दिखती। वे अगले पूर्ण बजट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह हम पेश करेंगे। INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतेगा और हम सबसे अच्छा बजट पेश करेंगे।"
भारत श्रेष्ठ होगा, समृद्ध होगा: अंतरिम बजट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अंतरिम बजट पर कहा, "...बजट में 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भारत श्रेष्ठ होगा, समृद्ध होगा।"
अंतरिम बजट पर देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतरिम बजट पर कहा, "...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है... महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना लाई गई है, इसके तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है... वित्त मंत्री ने आत्मविश्वास से कहा है कि पूर्ण बजट में विकसित भारत का रोडमैप पेश किया जाएगा।"
यह दूरदर्शी बजट विकसित भारत की नींव रखता :अंतरिम बजट पर नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अंतरिम बजट पर कहा, "यह दूरदर्शी बजट विकसित भारत की नींव रखता है... हम सिर्फ 'गरीबी हटाओ' का नारा नहीं देते बल्कि गरीबी दूर करते हैं। लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है... इस बजट में पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।"
PM के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का प्रयास सभी विभाग कर रहे :अंतरिम बजट पर मोहन यादव
अंतरिम बजट पर म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का प्रयास सभी विभाग कर रहे हैं। आज अंतरिम बजट पेश किया गया। गरीब, महिला, युवा, किसान पर ये बजट केंद्रित रहा। आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।"
अवसंरचना विकास परिव्यय में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 11,11,111 करोड़ रुपये निर्धारित
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि अवसंरचना विकास परिव्यय में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और कुल 11,11,111 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है। यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.4 प्रतिशत होगा। उन्होंने कहा कि परिव्यय में वृद्धि से आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में कई गुणा तेजी आएगी।
श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति के अंतर्गत पहचान किए गए तीन प्रमुख आर्थिक गलियारों का शुभारंभ किया जाएगा। ये तीन गलियारे हैं – (i) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट गलियारा, (ii) पत्तन संपर्कता गलियारा और (iii) अधिक यातायात वाला गलियारा। इन परियोजनाओं से न केवल कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि रसद व्यवस्था में सुधार आएगा और लागत में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 40,000 सामान्य रेल डिब्बों को “वंदे भारत” मानकों के अनुरूप परिवर्तित किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में हवाई अड्डों की संख्या दोगुना होकर 149 हो गयी है। उड़ान योजना के अंतर्गत और अधिक शहरों को हवाई मार्गों से जोड़ा गया है। इसके परिणामस्वरूप देश की विमानन कंपनियां 1000 से अधिक नये वायुयानों की खरीद का आर्डर देकर विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रही है। मौजूदा हवाई अड्डों का विस्तार और नये हवाई अड्डों का विकास कार्य तीव्र गति से जारी रहेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि मेट्रो रेल और नमो भारत रेल प्रणाली विशेषकर बड़े शहरों के आवागमन उन्मुख विकास को बढ़ावा देगी।
दिशा देने वाला अंतरिम बजट :केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "दिशा देने वाला अंतरिम बजट है। 2047 तक विकसित भारत की नींव कैसे रखनी है, इसे बहुत खूबसूरती से रखा गया। कोई भी क्षेत्र छूटा नहीं है। PM मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसी आर्थिक स्थिति में पहुंचा है कि हम विश्व का सबसे आत्मविश्वासी देश बन रहे हैं।"
बेरोजगारी - महंगाई चरम सीमा पर, लेकिन इस बजट में कुछ नहीं :अंतरिम बजट पर स्वाति मालीवाल
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अंतरिम बजट पर कहा, "देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन इस बजट में कुछ नहीं बताया गया कि सरकार क्या कदम उठाएगी जिससे बेरोजगारी और महंगाई से लड़ा जा सके..."
यह बजट आम चुनाव में आम जनता को लुभाने के लिए :अंतरिम बजट पर अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अंतरिम बजट पर कहा, "...यह बजट रोजगार देता है क्या?... यह बजट आम चुनाव में आम जनता को लुभाने के लिए है।"
जुलाई में भाजपा का वित्त मंत्री बजट नहीं पेश करेगा :अंतरिम बजट पर दानिश अली
सांसद दानिश अली ने कहा, "EVM और चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जो हुआ उससे भाजपा को लगता है कि इस तरह के हथकंडे अपनाकर वे सत्ता में वापस आ जाएंगे लेकिन जुलाई में भाजपा का वित्त मंत्री बजट नहीं पेश करेगा... जुमलेबाजी और तुकबंदी में इस सरकार में स्पर्धा चलती है, वही आज हुआ।"
अंतरिम बजट पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ....
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अंतरिम बजट पर कहा, "यह अंतरिम बजट है... पिछले 10 सालों में हम सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ रहे हैं चाहे वह युवा हों, या महिलाएं हों, या किसान, हर एक के लिए हमने काम किया है और वह इस बजट में परिलक्षित हो रहा है..."
इस बजट ने आम जनता की उम्मीदों पर ठंडे मौसम में ठंडा पानी डालने का काम किया : प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अंतरिम बजट पर कहा, "कहने और करने में जमीन-आसमान का अंतर है, यही हम 10 साल से देख रहे हैं... इसमें गरीबों, महिला, युवा के लिए कुछ नहीं है। इस बजट ने आम जनता की उम्मीदों पर ठंडे मौसम में ठंडा पानी डालने का काम किया है।"
यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट: अंतरिम बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, "आज का यह बजट अंतरिम बजट तो है ही लेकिन यह समावेशी और इनोवेटिव भी है। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।"
इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब :अंतरिम बजट पर मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, "इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।"
गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए :मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, "गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, "आज इस बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। NANO DAP का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, PM मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।"
इस बजट में 'विकसित भारत' के लिए स्थापित किए गए सभी...:अंतरिम बजट पर गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "इस बजट में 'विकसित भारत' के लिए स्थापित किए गए सभी चार स्तंभों- किसान, युवा, गरीब और महिलाएं शामिल थे। पीएम आवास योजना के तहत 2 करोड़ और मकान स्वीकृत करना, 'लखपति दीदी' स्वयं सहायता समूहों के लिए 3 करोड़ की संख्या तय करना, ऐसी कई योजनाएं बताती हैं कि एक तरफ जहां कल्याणकारी योजनाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी ढांचे के विकास जैसी व्यय योजनाएं भी हैं।"
यह बजट.... एक उत्कृष्ट सारांश :अंतरिम बजट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर
केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने अंतरिम बजट पर कहा, "यह बजट पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के गुणात्मक और मात्रात्मक परिवर्तन का एक उत्कृष्ट सारांश है।"
देश की जनता के विकास के लिए यह बजट बहुत महत्वपूर्ण :अंतरिम बजट पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "...इस बजट के जरिए यह स्पष्ट हुआ है कि 2047 तक भारत दुनिया का सबसे विकसित देश बनेगा क्योंकि हर बिंदु पर इसके संकेत मिल रहे हैं कि कैसे भारत विकास यात्रा पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की जनता के विकास के लिए यह बजट बहुत महत्वपूर्ण है।"
यह देश के विकास को गति देने और रोजगार बढ़ाने वाला बजट है:अंतरिम बजट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अंतरिम बजट पर कहा, "वित्त मंत्री के बजट का उद्देश्य भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के PM मोदी के संकल्प के अनुरूप भारत के आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करना है...यह देश के विकास को गति देने और रोजगार बढ़ाने वाला बजट है।"
इस बजट में एक अहंकार नजर आ रहा था :अंतरिम बजट पर हरसिमरत कौर बादल
शिरोमणी अकाली दल (SAD) सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "मुझे इस बजट में एक अहंकार नजर आ रहा था कि 'हम जुलाई में बजट पेश करेंगे'... आप किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं ले सकते... आज आपके पास मौका था कि पिछले 10 सालों में किए गए वादों को पूरा करें न कि जनता को और सपने दिखाएं।"
बजट में सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को शामिल किया गया :अंतरिम बजट पर डॉ भारती प्रवीण पवार
प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देती हूं कि आज के बजट में सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को शामिल किया गया...आशा बहनों, आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर्स को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाने की बात भी इस बजट में की गई है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, डॉ भारती प्रवीण पवार
यह बजट.... :अंतरिम बजट पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंतरिम बजट पर कहा, "सबका विकास, सबका विश्वास और सबके लिए प्रयास के साथ आने वाले दिनों में जब हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं ऐसे में यह बजट उसके लिए एक प्रारंभिक प्रयास है..."
"यह एक ऐतिहासिक बजट'' :अंतरिम बजट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतरिम बजट पर कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट है जो पूर्ण रूप से परिलक्षित करता है कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित, आत्मनिर्भर, विश्व गुरु बनने के लक्ष्य के प्रति गति के साथ आगे बढ़ चुका है।"
असली बजट तो जुलाई में आएगा: फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अंतरिम बजट पर कहा, "असली बजट तो जुलाई में आएगा, इस अंतरिम बजट में कोई ऐसी बात नहीं है... हम उम्मीद करते हैं कि पर्यटन बढ़े..."
बहुत ही उत्साहवर्धक अंतरिम बजट: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
वित्त मंत्री ने बहुत ही उत्साहवर्धक अंतरिम बजट पेश किया...2047 का जो रोडमैप है, उसे हम हासिल करेंगे। हमें पूरा विश्वास है: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मोदी सरकार के दो भाई हैं- ED और CBI: जयराम रमेश
मुर्शिदाबाद: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "यह तो PM मोदी और अमित शाह के उत्पीड़न और प्रतिशोध की राजनीति है। मैंने और मेरी पार्टी ने पहले भी कहा है कि मोदी सरकार के दो भाई हैं- ED और CBI और इनका दुरुपयोग भारी तरीके से हो रहा है... वे जानबुझ कर ऐसा कर रहे हैं ताकि वे अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशानी में डालकर एक ऐसा माहौल तैयार करें कि सब लोग ED, CBI में फंसे हुए हैं, यह षड्यंत्र है..."
तीव्र जनसंख्या वृद्धि और जनांकिकी परिवर्तन ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के सामने एक बड़ी चुनौती
वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में 2024-25 के लिए अंतरिम बजट प्रस्तुत करते हुए तीव्र गति से जनसंख्या वृद्धि और जनांकिकी परिवर्तन द्वारा विकसित भारत के लक्ष्य के समक्ष बड़ी चुनौती की बात कही है।
निर्मला सीतारमण ने तीव्र जनसंख्या वृद्धि और जनांकिकी परिवर्तनों से उत्पन्न चुनौतियों पर व्यापक रूप से विचार करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने आगे कहा कि इस समिति को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के समक्ष आने वाली चुनौतियों का संपूर्ण रूप से निराकरण करने के लिए सिफारिशें करने का अधिदेश दिया जाएगा।
यह जीत पूरे समाज के लिए बहुत बड़ी: अपर्णा यादव ने ज्ञानवापी मामले पर कहा
लखनऊ: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने ज्ञानवापी मामले पर कहा, "हिंदु समाज न्यायालय पर पूरा विश्वास करता है। यह जीत पूरे समाज के लिए बहुत बड़ी है। यह जीत साक्ष्य के चलते हुई है... यह हम सभी का सौभाग्य है कि वहां पूजा-अर्चना शुरु हो गई है। मैं न्यायलय का धन्यवाद करती हूं..."
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।"
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं।"
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "2024-25 में राजकोषीय घाटा GDP का 5.1% रहने का अनुमान है।"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।"
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी।"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं- 1) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, 2) पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, 3) उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है।"
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा।"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "कृषि क्षेत्र की और वृद्धि के लिए, सरकार फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को और बढ़ावा देगी।"
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "कोविड के बावजूद हमने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।"
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है।"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, "हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है।"
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए...ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं।"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, "हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।"
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा, "...भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं। जब हमारी सरकार - पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में- 2014 में सत्ता संभाली तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया..."
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले की कल 2 फरवरी को सूचीबद्ध करेगा सुप्रीम कोर्ट
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कल रात कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का उल्लेख किया। सुप्रीम कोर्ट मामले को कल 2 फरवरी को सूचीबद्ध करेगा।
यह मोदी सरकार का अंतिम बजट:कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह मोदी सरकार का अंतिम बजट है, जिस तरह से महंगाई, बेरोजारी है और चुनी हुई सरकार को गिरा रहे हैं उससे PM मोदी दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे। इस देश की सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है, मैं देखना चाहता हूं कि इसपर उन्होंने क्या कदम उठाएं हैं..."
जाली कागज़ बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ़्तार किया....:गिरफ़्तारी से पहले हेमंत सोरेन
रांची: ED द्वारा पूछताछ के संबंध में झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी से पहले का एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा, "ऐसे विषय पर मुझे गिरफ़्तार करने का फैसला सुनाया गया जो चीजें मुझसे जुड़ी ही नहीं....जाली कागज़ बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ़्तार किया जा रहा है, आज नहीं तो कल सत्य की विजय होगी... हाल ही में एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बिहार हुआ है, अब ये दूसरा शिकार झारखंड को बनाना चाहते हैं..."
गुरु जी हमारे आदर्श: JMM विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन
JMM विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन ने कहा, "गुरु जी हमारे आदर्श हैं... गुरु जी के आदर्श को मानकर हम झारखंड में अस्मिता बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे... आपलोगों ने देखा है कि कैसे सालों से आदिवासियों की आवाज़ को दबाया जा रहा है..."
जो देवी-देवता विराजमान थे उन्हें फिर से स्थापित कर पूजा शुरू...: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन
वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, "राज्य सरकार ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया है, वहां पर बैरिकेडिंग की गई है। वहां जो देवी-देवता विराजमान थे उन्हें फिर से स्थापित कर पूजा शुरू कर दी गई है, व्यास जी के तहखाने में नियमित पूजा शुरु की गई है..."
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह तो होना ही था: भाजपा नेता प्रतुलशाह देव
रांची: भाजपा नेता प्रतुलशाह देव ने कहा, "बुरे काम का बुरा नतीजा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह तो होना ही था... मुख्यमंत्री भूल गए थे कि कानून सबसे ऊपर होता है। वे 40 घंटे तक गायब रहे, उसके बाद झारखंड आए पूछताछ हुई और गिरफ्तारी हो गई। काश उन्होंने ईमानदारी और कानून, संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की जो शपथ ली थी उसका पालन किया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।"
चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नये मुख्यमंत्री
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने आज बुधवार की रात झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया | चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे| चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं| वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं| झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, "विधायक दल के रूप में चंपई सोरेन को हमने चुन लिया है, राज्यपाल से निवेदन है कि उन्हें शपथ दिलाएं।"
ED ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुधवार को गिरफ्तार किया
झारखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है| ईडी की टीम ने कथित जमीन घोटाला मामले में करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है| वहीं इसके बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है |ED कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम सोरेन से पूछताछ कर रही थी।