मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा का परिवार सबसे खतरनाक: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा - अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द करके भाजपा को जिताया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि; "हालही में जो चंडीगढ़ का चुनाव हमने आपने देखा जिसमें आरोप लगा है कि वोट जो डाले गए उनको खराब करने का काम भी अधि…

भाजपा का परिवार सबसे खतरनाक: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा - अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द करके भाजपा को जिताया
भाजपा का परिवार सबसे खतरनाक: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा - अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द करके भाजपा को जिताया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि; "हालही में जो चंडीगढ़ का चुनाव हमने आपने देखा जिसमें आरोप लगा है कि वोट जो डाले गए उनको खराब करने का काम भी अधिकारियों ने किया। उत्तर प्रदेश के चुनाव में देखा था किस तरीके से बेईमानी भाजपा ने की, बेईमानी इस स्तर पर होगी तो लोकतंत्र कहां सुरक्षित है?"



अखिलेश यादव ने कहा कि,भाजपा धांधली से चुनाव जीतती है। अभी ताजा उदाहरण चण्डीगढ़ का है, जहां अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द करके भाजपा को जिताया। अगर इस स्तर की बेईमानी होगी तो लोकतंत्र कहां बचा है? इससे पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सभी चुनावों में बेईमानी की है। 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादियों को जितया था, लेकिन बेईमानी करके भाजपा ने परिणाम अपने पक्ष में कर लिया।




अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी में मीडिया से वार्ता में कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को बचाने का चुनाव है। आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा के एनडीए को हरायेगा।



 यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए मजबूत प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो। गठबंधन का जो दल भाजपा को जिस सीट पर हरायेगा। वही लडे़गा। 



 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का परिवार सबसे खतरनाक है। वह परिवार समाज में नफरत फैला रहा है। संस्कृति को नष्ट कर रहा है। हमारे देश की संस्कृति मेल-मिलाप की रही है। भाई-चारे का समाज रहा है। लेकिन भाजपा का परिवार उस समाज को बांटने का काम कर रहा है। 


 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा के लोग और अधिकारी मिलकर लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री जी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि गोरखपुर में बहुत भूमाफिया आ गये हैं। हर जिले में बड़े पैमाने पर भाजपा के भूमाफिया काम कर रहे हैं। लोगों की जमीनें छीन रहे है। जमीन कब्जा करा रहे है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बन गयी है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।