हैदराबाद: दिल्ली शराब घोटाला (Delhi Excise Policy scam Case) मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से 11 दिसंबर को पूछताछ करेगी| तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की MLC के. कविता ने सीबीआई को प्रवीण रॉय, MHA से प्राप्त शिकायत की प्रतियां प्रदान करने के लिए लिखा है।
MLC के. कविता ने भी दस्तावेज प्राप्त करने के बाद हैदराबाद में अपनी बैठक तय करने के लिए भी कहा है। TRS MLC के. कविता के जवाब में सीबीआई ने कहा,''दिल्ली शराब घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए सीबीआई 11 दिसंबर को TRS MLC के. कविता के आवास पर जाएगी|
बता दे कि,''प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 28 नवंबर 2022 को दिल्ली शराब नीति घोटाले में कारोबारी अमित अरोड़ा की रिमांड रिपोर्ट में टीआरएस नेता कलवाकुन्तल कविता का नाम सामने आया। दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर रिमांड रिपोर्ट में कविता को नामित किया गया है।
दिल्ली शराब घोटाला: तेलंगाना के CM KCR की बेटी के कविता को CBI ने किया तलब
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर रिमांड रिपोर्ट में नाम आने के बाद टीआरएस नेता कविता ने कहा था कि,'' वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा था,''हमने उनका स्वागत किया है ... सहयोग करेंगे (लेकिन) भाजपा घटिया चाल चल रही है।" कविता ने प्रधानमंत्री को एक चुनौती देते हुए कहा '(आप) हमें सलाखों के पीछे डाल सकते हैं लेकिन हम फिर भी लोगों के लिए काम करेंगे'|
चुनावी राज्यों में PM मोदी से पहले ED पहुंच जाती है: के कविता
दिल्ली शराब घोटाला: दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में 35 ठिकानों पर ED की रेड
यह भी पढ़ें: ED- CBI से शराब दुकानदारों और अधिकारियों को मिल रही धमकियां
मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड से बौखलाई AAP