महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद गहराया: रक्षण वैदिक संगठन का विरोध प्रदर्शन, ट्रकों पर हमला; फडणवीस ने बोम्मई से की बात, महाराष्ट्र के वाहनों की सुरक्षा का आश्वासन
बेलगावी: कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद का मामला हिंसक रूप लेता जा रहा है| कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद गहराया: रक्षण वैदिक संगठन का विरोध प्रदर्शन, ट्रकों पर हमला; फडणवीस ने बोम्मई से की बात, महाराष्ट्र के वाहनों की सुरक्षा का आश्वासन | फ़ोटो: TVL News
बेलगावी: कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद का मामला हिंसक रूप लेता जा रहा है| कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र के नंबर वाले ट्रकों को रोका गया और उन पर काली स्याही लगा दी गई| ट्रक पर पथराव भी किया गया| ट्रक के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया|
इस हमले के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक CM से बात कर बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की। CM बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और फडणवीस को आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा होगी|
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा,''मैंने स्वयं कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की है और उन्हें कहा है कि इस प्रकार की घटना होना ठीक नहीं है। अगर महाराष्ट्र की गाड़ियों पर हमला हो रहा है तो ये ठीक नहीं है| फडणवीस ने कहा,''मुझे कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वो इस पर कार्रवाई करेंगे। मैं इस मामले को देश के गृह मंत्री अमित शाह तक लेकर जाऊंगा। मुझे लगता है कि जो मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा उस पर हिंसा हो, ये ठीक नहीं है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।