मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूके के कोरोना के नए स्ट्रेन का वैक्सीन की प्रभावशीलता पर असर पड़ने की संभावना नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 2.5 लाख से भी कम रह गई है और ऐसा 6 महीने बाद हुआ है|मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस म…

यूके के कोरोना के नए स्ट्रेन का वैक्सीन की प्रभावशीलता पर असर पड़ने की संभावना नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय
यूके के कोरोना के नए स्ट्रेन का वैक्सीन की प्रभावशीलता पर असर पड़ने की संभावना नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 2.5 लाख से भी कम रह गई है और ऐसा 6 महीने बाद हुआ है|मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि ,''सक्रिय मामले 6 महीने के बाद 2,50,000 से कम हो गए हैं। पिछले 11 दिनों से कोरोना से रोज़ 300 से कम लोगों की मौत हो रही है। पॉजिटिविटी रेट 6% से भी कम हो गया है|




स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि,''हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को कोविन प्लेटफॉर्म(वैक्सीनेशन के लिए) पर अपना पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी, उनका डाटा पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है|वैक्सीनेशन के लिए सेशन बांटने की पूरी प्रकिया इलेक्ट्रॉनिकली होगी। लाभार्थी को वैक्सीनेशन हुआ ये डिजिटली रिकॉर्ड किया जाएगा और उसे अगला डोज़ लेने कब आना है इसकी जानकारी भी उसे डिजिटली मिलेगी|




भूषण ने कहा कि,''वैक्सीन लेने के बाद अगर उसका कोई बुरा प्रभाव होता है तो उसकी रियल टाइम रिपोर्टिंग के लिए कोविन वैक्सीन डिलीवरी मैनेजमेंट सिस्टम में प्रावधान किया गया है




भूषण ने कहा कि,करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में स्थित GMSD नामक 4 प्राथमिक वैक्सीन स्टोर हैं और देश में 37 वैक्सीन स्टोर हैं। वे थोक में टीकों का भंडारण करेंगे और आगे वितरित करेंगे|स्टोर किए गए टीकों की संख्या और तापमान ट्रैकर सहित सुविधा की डिजिटल निगरानी की जाती है। हमारे पास देश में एक दशक से अधिक समय से यह सुविधा है|




देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है, आज सक्रिय मामले 2.5 लाख से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय


कुल मरीजों में से 56 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय



रिकवरी की संख्या नए मामलों से ज्यादा बनी हुई है, पॉजिटिविटी रेट तीन प्रतिशत से नीचे बना हुआ है: स्वास्थ्य मंत्रालय


वैक्सीन स्टोर करने के लिए देश में 41 कोल्ड स्टोरेज बनाए गए हैं, टीकाकरण की प्रक्रिया पर डिजिटल निगरानी रखी जाएगी: स्वास्थ्य मंत्रालय


राज्यों में टीकाकरण का ड्राई रन सफल रहा, टीकाकरण के बाद कुछ समस्या होने पर उसका निदान किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्रालय



देश में नए यूके वैरिएंट के 71 मामले हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय


यूके के नए स्ट्रेन का वैक्सीन की प्रभावशीलता पर असर पड़ने की संभावना नहीं है: स्वास्थ्य मंत्रालय






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।