मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और झटका, मंत्री लक्ष्‍मी रतन शुक्‍ला ने दिया पद से इस्‍तीफा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी को नए साल पर एक नया झटका लगा है| युवा मामलों और खेल विभाग के राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन श…

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और झटका, मंत्री लक्ष्‍मी रतन शुक्‍ला ने दिया पद से इस्‍तीफा
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और झटका, मंत्री लक्ष्‍मी रतन शुक्‍ला ने दिया पद से इस्‍तीफा | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी को नए साल पर एक नया झटका लगा है| युवा मामलों और खेल विभाग के राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।हालांकि शुक्ला ने टीएमसी के विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।



CM ममता बनर्जी ने कहा कि लक्ष्मी रतन शुक्ला के इस्तीफे को नकारात्मक तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि,''कोई भी इस्तीफा दे सकता है। उन्होंने (लक्ष्मी रतन शुक्ला) ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि वह खेल को अधिक समय देना चाहते हैं और एक विधायक के रूप में जारी रहेंगे। इसे नकारात्मक तरीके से न लें|




बता दें कि लक्ष्मी रतन शुक्ला भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी वो कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति का रुख किया था और बंगाल के हावड़ा उत्तर से विधायक बने थे। इसके बाद ममता सरकार में उन्हें खेल और युवा मामलों के मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।