मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

“दुर्भाग्यपूर्ण”: उम्मीद है कि IOA इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा—विनेश को अयोग्य ठहराए जाने पर राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि,'' यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की शान विनेश फोगाट को तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित कर दिया गया है।…

“दुर्भाग्यपूर्ण”: उम्मीद है कि IOA इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा—विनेश को अयोग्य ठहराए जाने पर राहुल गांधी
“दुर्भाग्यपूर्ण”: उम्मीद है कि IOA इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा—विनेश को अयोग्य ठहराए जाने पर राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि,''  यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की शान विनेश फोगाट को तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) विनेश को ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने को मजबूती से चुनौती देगा और “देश की बेटी को न्याय” दिलाएगा।



अयोग्य ठहराए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विनेश फोगाट मैदान में और मजबूत होकर वापसी करेंगी। राहुल गांधी ने कहा, "विनेश हार मानने वालों में से नहीं है, हमें पूरा भरोसा है कि वह मैदान में और मजबूत होकर वापसी करेगी। आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़ा है।"


यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट `पेरिस ओलंपिक’ से बाहर, `ओवर वेट’ होने पर अयोग्य करार 

बताते चलें कि,''महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल से पहले फोगाट का वजन अधिक पाए जाने के कारण उन्हें ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिससे ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के कुछ ही घंटों बाद उनकी पदक जीतने की उम्मीदें टूट गईं।



राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया,''विश्वविजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।  हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा। विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है।





विनेश फोगाट कुश्ती के मैट पर तो नहीं हारी, लेकिन साजिश की राजनीति में हार गई:रणदीप सिंह सुरजेवाला

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "हिंदुस्तान की बेटी विनेश फोगाट ने 7 घंटे में प्री-क्वार्टर, क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइन जीतकर देश का तिरंगा पेरिस ओलंपिक में फहरा दिया। दुनिया की रेसलिंग गोल्ड मेडलिस्ट युई सुसाकी, जो पिछले कई बाउट्स में एक बार भी नहीं हारी थी, हिंदुस्तान की बेटी ने उसे हराकर भारत का तिरंगा लहरा दिया। विनेश फोगाट कुश्ती के मैट पर तो नहीं हारी, लेकिन साजिश की राजनीति में हार गई। इन्हें खेल की राजनीति में बलि चढ़ा दिया गया।''



सुरजेवाला ने कहा, "कल देश का हर नागरिक खुशी मना रहा था, मानों उनकी बेटी जीत गई है।  लेकिन खेल मंत्री, प्रधानमंत्री और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे सत्ताधारी विनेश फोगाट के लिए मुबारकबाद देने से भी बच रहे थे। 


विनेश वही महिला पहलवान थी, जिसने.. • PM मोदी के चहेते बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई 

• महिला पहलवानों के लिए 140 दिन से अधिक धरने पर बैठी 

• उसे BJP की पुलिस ने सड़क पर घसीटा और FIR दर्ज की 


सुरजेवाला ने कहा, "इन सबके बावजूद भी उसने ओलंपिक में तिरंगा फहराया, लेकिन एक साजिश ने उसे हरा दिया। 



किसने देश की बेटी की पीठ में छुरा घोंपा? 

सुरजेवाला ने कहा, "आज 140 करोड़ देशवासी स्तब्ध हैं। ऐसे में कुछ सवाल हैं: 

- विनेश फोगाट तीसरी बार ओलंपिक में भाग ले रही हैं, लेकिन समकालीन इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते किसी खिलाड़ी को डिसक्वालीफाई कर दिया गया हो। 


- अगर किसी खिलाड़ी का वजन ज्यादा होता है तो उसे कुछ घंटे का समय दिया जाता है, तो फिर विनेश को समय क्यों नहीं दिया गया? 

- खिलाड़ियों से ज्यादा अधिकारी ओलंपिक में गए, वो क्या कर रहे थे?

 - पहले दिन वजन ठीक था, अगले दिन किस जादू से वजन बढ़ गया? 

- क्या दिक्कत विनेश फोगाट के मेडल से थी? - आखिर कौन है जिसे विनेश फोगाट की जीत हजम नहीं हुई? 

- किसने देश की बेटी की पीठ में छुरा घोंपा? 

- किसने ताकत का दुरुपयोग किया?  

- किसका चेहरा बचाने के लिए ये साजिश हुई?



भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को Paris Olympics 2024 से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हम उनके स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार कर रहे थे। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है...विनेश देश की नजर में चैंपियन थी, हैं और रहेंगी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और फाइनल में पहुंचीं थी...कल तीनों मुकाबलों में उसका वजन सही था, इसलिए कम से कम रजत पदक के लिए उसके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। भारतीय ओलंपिक संघ को ये बात ओलंपिक संघ के समक्ष रखनी चाहिए..."



पूरे देश को बड़ा झटका लगा है:डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कहा, "पूरे देश को बड़ा झटका लगा है। उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि उन्हें अयोग्य क्यों घोषित किया गया। सरकार को इसपर बयान जारी करना चाहिए। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।"




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।