मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी ने नहीं बल्कि शिवसेना ने हिंदुत्व छोड़ा : रामदास आठवले

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, ''बीजेपी ने हिंदुत्व के साथ 'सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास' की भूमिका भी निभाई है। बीजेपी ने हिंदुत्व न…

बीजेपी ने नहीं बल्कि शिवसेना ने हिंदुत्व छोड़ा : रामदास आठवले
बीजेपी ने नहीं बल्कि शिवसेना ने हिंदुत्व छोड़ा : रामदास आठवले | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, ''बीजेपी ने हिंदुत्व के साथ 'सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास' की भूमिका भी निभाई है। बीजेपी ने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है बल्कि मुझे लगता है कि शिवसेना ने हिंदुत्व छोड़ा है। उन्हें दोबारा बीजेपी के साथ आने के बारे में सोचना चाहिए|



CM ठाकरे के बयान पर BJP नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मैं उनको याद दिलाना चाहता हूं कि उनकी पार्टी शिवसेना जब पैदा भी नहीं हुई थी, तब से भाजपा के मुंबई में पार्षद हैं और आज तक हैं। वे हमारे साथ थे तब नंबर 1 या नंबर 2 थे, लेकिन अब वे नंबर 4 पर हैं।  



फडणवीस ने कहा,''जिस प्रकार का भाषण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया है उससे लगता है कि कहीं न कहीं वह आहत हैं अपनी पार्टी के चौथे नंबर पर जाने से और उसका गुस्सा भाजपा पर निकाल रहे हैं। होना तो यह चाहिए था कि वह राज्य के सवालों और दिक़्क़तों पर बोलते|



उस समय चुनाव लड़ते तो शिवसेना के पीएम होते : राउत

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान 'बीजेपी के साथ गठबंधन में 25 साल बर्बाद हुए' पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ,''ये सही है, ये सिर्फ शिवसेना के साथ नहीं हुआ बल्कि जो भी बीजेपी के साथ चला गया था उन सभी का यही हाल हुआ था, सभी को उनकी कीमत चुकानी पड़ी|



शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'बाबरी मस्जिद के बाद, उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी, अगर हमने उस समय चुनाव लड़ा होता तो देश में हमारे (शिवसेना) पीएम होते, लेकिन हमने यह उनके लिए छोड़ दिया। भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है। महाराष्ट्र में हम भाजपा को शून्य से शिखर तक ले गए। 



भाजपा से गठबंधन करने वालों को वह धीरे-धीरे खत्म कर देती है

 ठाकरे के बयान 'बीजेपी के साथ गठबंधन में 25 साल बर्बाद किए' पर NCP नेता नवाब मलिक ने कहा, ,''ये सच्चाई है कि देश में BJP जिन दलों के साथ जाती है तो वे धीरे-धीरे सारे दल को हड़पकर उन्हें खत्म कर देती है|




बीजेपी के साथ गठबंधन में 25 साल बर्बाद किए: ठाकरे

रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना ने सहयोगी के रूप में भाजपा के साथ 25 साल 'बर्बाद' किए. उन्होंने कहा था, 'शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था क्योंकि वह हिंदुत्व के लिए सत्ता चाहती थी| शिवसेना ने कभी भी सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया| शिवसेना ने बीजेपी को छोड़ा है, हिंदुत्व को नहीं| मेरा मानना है कि बीजेपी का अवसरवादी हिंदुत्व केवल सत्ता के लिए है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।