मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा: हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के बाद अखिलेश यादव, दिल्ली में रोका गया था चॉपर

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी की सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके हेलीकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोक कर रखा गया| पूर्व सीएम अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर में प्रेस…

समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा: हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के बाद अखिलेश यादव, दिल्ली में रोका गया था चॉपर
समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा: हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के बाद अखिलेश यादव, दिल्ली में रोका गया था चॉपर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी की सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके हेलीकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोक कर रखा गया| पूर्व सीएम अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचना था लेकिन दोपहर दो बजकर 34 मिनट पर उन्होंने ट्वीट किया और आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रोक कर रखा गया है, हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है| , हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है|



समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!  हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे है|



इससे पहले 2:30 बजे अखिलेश यादव ने कहा,मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।  जनता सब समझ रही है…



फिर तीन बजकर 10 मिनट पर अखिलेश ने ट्वीट किया, सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं .''समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट कर कहा, ''एक अकेला लड़ जाएगा, जीतेगा और बढ़ जाएगा.''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।