मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचें| यहां उन्होंने जयंत चौधरी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया| इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला| वहीं इस दौरान यादव ने कहा कि गठबंधन की सरकार चौधरी चरण सिंह, अजित सिंह और मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे बढ़ाएगी|उन्होंने साथ ही जेब से निकालकर एक ‘लाल पोटली’ दिखाई और कहा कि इसमें अन्न है और इसलिए इसे जेब में लेकर घूम रहे हैं|
अखिलेश यादव ने कहा,'दोनों किसान बेटे हैं, किसानों के लिए अंत तक लड़ेंगे। इसलिए, मैं हमेशा अपनी जेब में एक पैकेट रखता हूं - 'लाल टोपी' और 'लाल पोटली'। मैं उन्हें (भाजपा को) हराने और भगाने के लिए एक ''अन्न संकल्प'' लेकर चलता हूं| प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने कहा कि ”हम दोनों ही किसानों के बेटे हैं| किसानों के हक के लिए आखिरी वक्त तक लड़ेंगे| इसलिए मैं जेब में एक पोटली लेकर चलता हूं, लाल टोपी और लाल पोटली| यह अन्न दाता के पक्ष में उन्हें हारने के लिए 'अन्न संकल्प' लेकर चलता हूं|
इस पोटली को रखने की वजह बताते हुए अखिलेश ने कहा कि मैं 'लाल टोपी' के साथ जेब में भी 'लाल पोटली' लेकर चलता हूं, अन्न संकल्प के लिए यह लाल पोटली हमेशा साथ में रहती है| उन्होंने कहा कि यह पोटली अन्नदाता के पक्ष में है और बीजेपी को हराने के संकल्प की याद दिलाती है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, मैं भाजपा को याद दिलाना चहाता हूं कि अब जब चुनाव आ गया है तो अपना संकल्प पत्र पढ़ें और देंखें कि जो वादे उन्होंने किए वह पूरे हुए या नहीं। उनका हर वादा जुमला निकला, झूठे विज्ञापन दिए। मुझे उम्मीद है कि इस बार सपा-RLD की जीत होने जा रही है|
300 यूनिट बिजली फ्री देंगे, सिंचाई के लिए बिजली माफ होगी। किसानों के लिए MSP पर खरीद के लिए इंतजाम किए जाएंगे। गन्ने के भुगतान के लिए उन्हें इंतजार न करना पड़े इसके लिए फार्मर कॉरपस फंड और फॉर्म रिवाल्विंग फंड बनाएंगे| सपा सरकार में किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए 15 दिन से ज्यादा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव
अखिलेश ने दिल्ली में अपने हेलीकॉप्टर रोकने के आरोप को दोहराते हुए बीजेपी पर तंज किया| उन्होंने कहा कि जिसकी भी कृपा से देरी से सही लेकिन आपके बीच पहुंचा हूं उन्हें धन्यवाद देता हूं| उन्होंने कहा कि यह मुजफ्फरनगर में गठबंधन की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है|