अमित शाह ने यूपी के जाट नेताओं के साथ की मीटिंग: बीजेपी बोली- जयंत चौधरी ने गलत रास्ता चुना है, हमारा दरवाज़ा उनके लिए खुला है
नई दिल्ली: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के जाट नेताओं के साथ बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पर मीटिंग की है| दिल्ली में यूपी के जाट नेता…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अमित शाह ने यूपी के जाट नेताओं के साथ की मीटिंग: बीजेपी बोली- जयंत चौधरी ने गलत रास्ता चुना है, हमारा दरवाज़ा उनके लिए खुला है | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के जाट नेताओं के साथ बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पर मीटिंग की है| दिल्ली में यूपी के जाट नेताओं के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के बाद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा,''जयंत चौधरी (RLD chief) जी ने एक गलत रास्ता चुना है, जाट समुदाय के लोग उनसे बात करेंगे और उनको समझाएंगे। उसके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं|
बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा,'आज यहां पर सभी पश्चिमी उ.प्र. जाट समाज के प्रमुख व्यक्ति आए थे, सभी ने गृह मंत्री के सामने अपनी तकलीफें रखीं और गृह मंत्री ने सबकी तकलीफें सुनी| उन्होंने सबके सामने ये बात भी रखी कि उनके समाज और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अभी तक क्या-क्या काम किए हैं और क्या-क्या काम करने जा रहे हैं। बहुत ही अच्छी बैठक हुई है और सभी ने गृह मंत्री को विश्वास दिलाया कि वो इस बार भी बीजेपी का समर्थन करेंगे|
परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा,''हम (रालोद प्रमुख) जयंत चौधरी का अपने घर (भाजपा) में स्वागत करना चाहते थे, लेकिन जयंत चौधरी जी ने एक गलत रास्ता चुना है यहां के समाज के लोग उनसे बात करेंगे और उनको समझाएंगे। हमारा दरवाज़ा उनके लिए खुला है। हम तो चाहते थे कि वो हमारे घर (BJP) में आए लेकिन उन्होंने दूसरा घर चुना है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।