मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गरीब, मजदूर, महिला, युवा की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: अजय कुमार लल्लू

● राज्य में सभी सभी वर्गों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है- अजय कुमार लल्लू● पूर्व बसपा नेता अरशद खुर्शीद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कीलखनऊ: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता…

गरीब, मजदूर, महिला, युवा की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: अजय कुमार लल्लू
गरीब, मजदूर, महिला, युवा की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: अजय कुमार लल्लू | फ़ोटो: TVL News

● राज्य में सभी सभी वर्गों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है- अजय कुमार लल्लू

● पूर्व बसपा नेता अरशद खुर्शीद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की


लखनऊ:  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। यह साफ़ संकेत है कि समाज के सभी वर्गों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है। कांग्रेस परिवार में संघर्ष के सिपाहियों की संख्या बढ़ रही है, कांग्रेस मजबूत हो रही है। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, मजदूर, महिला, युवा की लड़ाई लड़ रही है, समाज के सभी वर्ग इसमें अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं, निश्चित तौर पर यह लड़ाई हम जीतकर रहेंगे।



कांग्रेस प्रवक्ता डा. हिलाल अहमद नकवी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं पूर्व मंत्री तथा मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी की उपस्थिति में बलरामपुर जिले के पूर्व बसपा नेता अरशद खुर्शीद व असलम खुर्शीद तथा फर्रुखाबाद की रहने वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अर्चना राठौर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



उन्होंने बताया कि बलरामपुर जिले की इटवा विधानसभा के बसपा से पूर्व प्रत्याशी श्री अरशद खुर्शीद एक समाजसेवी परिवार से हैं। उन्होंने इटवा क्षेत्र में शिक्षा के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं। वह गरीबों एवं किसानों के लिए लगातार संघर्ष करते रहें है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।