देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून पहुंच गए हैं। इस्तीफे को लेकर आ रही रिपोर्टों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे| इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे| भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है|
भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा,''उत्तराखंड में चुनावी वर्ष है इसलिए नेताओं का राष्ट्रीय नेताओं से मिलना सामान्य प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री जी दोपहर 3 बजे के आसपास खुद मीडिया से बात करेंगे और अगले कदम की जानकारी देंगे|
रावत की सोमवार को दिल्ली में बीजेपी लीडरशिप से मुलाकात हुई थी| त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस मीट बुलाई है, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात से पहले इस प्रेस मीट में वे इस्तीफे का ऐलान कर सकते है| सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, दोपहर 3 बजे बजे प्रेस करके इस्तीफे का ऐलान कर देंगे| बाद में शाम चार बजे वे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे| उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत सीएम की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं, वे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून रवाना होंगे| सूत्र बताते हैं कि कल विधानमंडल की बैठक में इस बारे में ऐलान हो सकता है|
इससे पहले, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद देहरादून लौट आए थे इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिरोध को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था| देर रात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के घर पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर काफी देर तक बैठक हुई|