उत्तर प्रदेश: कासगंज में पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, जांच में जुटी पुलिस
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला है| कासगंज जिले के गांव भरसोली मुस्तफाबाद के जंगल में मंगलवार की सुबह एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिलने से सनसन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश: कासगंज में पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला है| कासगंज जिले के गांव भरसोली मुस्तफाबाद के जंगल में मंगलवार की सुबह एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है| पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
मौके पर पहुँच कर कासगंज डीएम सीपी सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने घटना के संबंध में जानकारी ली। कासगंज के पुलिस अधीक्षक ने बताया,''मुस्तफाबाद गांव में लड़का और लड़की शव लटकते पाया गया है| दोनों के शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है| उन्होंने कहा,''परिजनों द्वारा बताया जा रहा है बीती रात लड़का-लड़की दोनों गांव में नहीं थे, दोनों की काफी तलाश किया गया लेकिन दोनों नहीं मिले| जब सुबह देखा गया तो शव एक पेड़ से लटका पाया गया है|
पुलिस ने बताया,''दोनों के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। परिजनों द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी इसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी| 'मृतक युवक की शिनाख्त भूरा उर्फ निशांत पुत्र शैलेंद्र सिंह (19 वर्ष) और युवती रंजना पुत्री नेपाल सिंह (18 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों गांव भरसोली मुस्तफाबाद के रहने वाले थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।