मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय(Enforcement Directorate) ने पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पूछताछ के लिए फिर बुलाया| शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 जनवरी को पीएमसी बैंक धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया|
सोमवार को पीएमसी बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पूछताछ की थी। वर्षा राउत को इसके पहले भी तीन बार पूछताछ के लिए समन भेजा गया था, लेकिन स्वास्थ्य का हवाला देकर वह नहीं आई थी। इसके बाद ईडी ने उन्हें पांच जनवरी को आने के लिए नए सिरे से समन भेजा, लेकिन एक दिन पहले वर्षा राउत पू्छताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच गईं थी।
दरअसल वर्षा राउत पर पीएमसी के घोटाले के आरोपित प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी से 55 लाख रुपये लेने का आरोप है। प्रवीण राउत पर पीएमसी घोटाले 95 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। राज्यसभा सदस्य संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को कुछ दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि प्रवीण राउत की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के खाते में लेन-देन हुआ था। ईडी ने इसकी जांच की तो पाया कि यह लेन-देन 54 लाख रुपए का था। संजय राउत की पत्नी शक के घेरे में आ गईं। इसी लेन-देन की जानकारी के लिए ईडी के अधिकारियों ने वर्षा राउत को नोटिस जारी किया था।
ईडी ने 3-4 दिन पहले ही घोटाले से बनाई गई प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त किया था। घोटाले रकम से 1.6 करोड़ रुपये प्रवीण राउत ने अपनी पत्नी माधुरी राउत को ट्रांसफर किया था। इनमें से 5455 लाख रुपये माधुरी राउत ने वर्षा राउत को ब्याज मुक्त लोन के रूप में दे दिया।