मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति ने राष्ट्र को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि “मैं स्वतंत्रता दिवस के उल्लास…

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति ने राष्ट्र को दीं शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति ने राष्ट्र को दीं शुभकामनाएं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू  ने कहा कि   “मैं स्वतंत्रता दिवस के उल्लासमय अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।



एम. वेंकैया नायडू  ने कहा कि''  जब हम अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तो आइये हम अपने संस्थापक नेताओं के अनगिनत वीरतापूर्ण बलिदानों का स्मरण करें, जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में सफलता पाई और अपने सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में प्रयत्न करने का संकल्प लिया।



नायडू  ने कहा कि  ,''इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमें यह भी स्मरण करना चाहिए कि हमारे राष्ट्र की प्रगति और भलाई का सुस्पष्ट प्रभाव विकास के लाभ प्रदान करने और हमारे देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने पर पड़ना चाहिए। यह ‘साझा करने और देखभाल करने’ के हमारे सभ्यतागत मूल्य के पीछे का मूलभूत विश्वास है। हमें निश्चित रूप से सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सुनिश्चित करने के महान संवैधानिक आदर्श को प्राप्त करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए।



उपराष्ट्रपति ने कहा कि,''स्वतंत्रता दिवस के इस उल्लासमय अवसर पर आइये हम एक बार फिर अपनी आंतरिक शक्तियों को फिर से खोजने, अपने नागरिकों की विशाल क्षमता को प्राप्त करने और राष्ट्रों के समूह में भारत को उसका उचित स्थान प्रदान करने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।”

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।