नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा के साथ क्वाड की बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''हम साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने धर्मनिरपेक्ष, स्थिर और समृद्ध हिंद प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे|
फर्स्ट क्वाड लीडर्स वर्चुअल समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी इंडो-पैसिफिक द्वारा एकजुट हैं। हमारा एजेंडा वैक्सीन,जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों को कवर करना है और ग्लोबल गुड के लिए इमर्जिंग टेक्नोलॉजी क्वाड को एक फोर्स बनाती है| आज के शिखर सम्मेलन से पता चलता है कि क्वाड इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बना रहेगा|
फर्स्ट क्वाड लीडर्स वर्चुअल समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा,''यूनाइटेड स्टेट्स स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपके और हमारे सभी सहयोगियों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये समूह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि ये व्यावहारिक समाधान और ठोस परिणामों के लिए समर्पित है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,'
हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों ने हमें जोड़ रखा है; चारों देश स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध| सुरक्षित, स्थाई और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए मिलकर काम करेंगे|
क्वाड सम्मेलन में वैक्सीन, जलवायु परिवर्तन, नई प्रौद्योगिकियों पर चर्चा होगी; क्वाड ऐसी ताक़त है जो वैश्विक हित के लिए काम करती है|' वसुधैव कुटुम्बकम' के भारतीय दर्शन को विस्तार मिला; अपने साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए हम मिलकर काम करेंगे|