मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एमपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने भी कसी कमर: प्रदेश के नेताओं के साथ अखिलेश ने पार्टी के संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर की चर्चा, बोले- हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी-कांग्रेस के साथ ही समाजवादी पार्टी ने भी कमर कसी| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा ह…

एमपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने भी कसी कमर: प्रदेश के नेताओं के साथ अखिलेश ने पार्टी के संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर की चर्चा, बोले- हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे
एमपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने भी कसी कमर: प्रदेश के नेताओं के साथ अखिलेश ने पार्टी के संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर की चर्चा, बोले- हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे | फ़ोटो: TVL News

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी-कांग्रेस के साथ ही समाजवादी पार्टी ने भी कमर कसी| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे। आपसी तालमेल और एकजुटता से वहां चुनाव में अपेक्षित परिणाम आ सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सन् 2003 में समाजवादी पार्टी के 7 विधायक जीत दर्ज करा चुके हैं। इस बार पहले से अधिक समाजवादी विधायक जीत कर आयेंगे।  


अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में मध्य प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में मध्य प्रदेश के संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई।  



यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास निष्ठावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में है। समाजवादी कारवां अब रूकने वाला नहीं है। गरीब, पिछड़े समाज की आबादी समाजवादी पार्टी की असली ताकत है। 



यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के समय हुए विकास कार्यों की चर्चा होती है। यहां की उपलब्धियों का मध्य प्रदेश की जनता के बीच और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में आदिवासियों की बड़ी संख्या है, हमें उनके बीच अपनी पैठ बनानी चाहिए। समाजवादी पार्टी शोषितों, वंचितों तथा पिछड़ों को हक और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की दुश्मन है। भाजपा को लोकतंत्र की परवाह नहीं है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकासकार्यों को ठप्प कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी घोर गरीबी, बेकारी और अन्याय-अत्याचार है। किसानों के साथ भाजपा का रवैया उपेक्षापूर्ण है। भाजपा की सरकारों में नौजवानों का कोई भविष्य नहीं है।


अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने घोटाले कर रखे हैं। वहां भी भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। किसान, नौजवान सभी परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी की मार से लोग कराह रहे है। मध्य प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहेगी।



  मध्य प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे अखिलेश यादव के निर्देश मानेंगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस बार मध्य प्रदेश में समाजवादी विधायक बड़ी संख्या में जीत कर आएंगे। 



आज मध्य प्रदेश लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उधम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि  उधम सिंह लोधी के आने से समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में मजबूत होगी। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।