अलवर: पाकिस्तानी सीमा हैदर में हिन्दोस्तान अटका रहा, उधर भारत की अंजू फेसबुक लवर (पाकिस्तानी लवर) के लिए पाकिस्तान
पहुंच गई| राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी के टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रहने वाली अंजू (33) फेसबुक (FB) पर दोस्त बने नसरूल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। नसरुल्लाह ने मीडिया से कहा है कि वो अंजू से शादी करेगा|
जानकारी के मुताबिक,अंजू अपने पति अरविंद कुमार के साथ दो साल से टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रह रही है। उसकी 15 साल की एक लड़की और 6 साल का लड़का है। अंजू अपने पति अरविंद कुमार से बोलकर निकली कि वह अपने सहेली से मिलने जयपुर जा रही हूं| लेकिन वह पाकिस्तानी लवर नसरूल्लाह से मिलने लाहौर पहुंच गई | लाहौर पहुंचने के बाद अंजू ने सोशल मीडिया पर कॉल कर पति को बताया कि वह लाहौर में अपनी सहेली के पास है और तीन-चार दिन बाद वापस आ जाएगी|
वहीँ, अंजू के पति अरविंद कुमार का कहना है कि,'' अंजू ने उसको धोखा दिया है। अरविंद कुमार ने आज यानी सोमवार को (24 जुलाई 2023 को) कहा कि,यह पहली बार था जब वो मुझे बताए बिना कहीं गई है। कुमार ने कहा कि,''मेरे बच्चे तय करेंगे कि जब मेरी पत्नी वापस लौटेगी तो हम उसके साथ रहेंगे या नहीं।
पति से बोलकर जयपुर बोलकर निकली अंजू, पाकिस्तानी लवर से मिलने पहुंच गई लाहौर
अरविंद कुमार ने कहा कि,'' यहां से जाने से पहले, मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि वह जयपुर में अपने एक दोस्त से मिलने जा रही है। मुझे कल रात फोन कर उसने कहा कि मैं लाहौर में हूं। मुझे नहीं पता कि वो लाहौर क्यों गई है और उसने वीज़ा और अन्य सामान कैसे प्राप्त किया। मैं आमतौर पर अपनी पत्नी के फोन की जांच नहीं करता हूं। यह सीमा हैदर के मामले से जुड़ा नहीं है क्योंकि मेरी पत्नी के पास सभी दस्तावेज थे। उसने मुझे सूचित किया कि वह 2-3 दिनों के भीतर वापस आ जाएगी।
....धोखा : अरविंद कुमार
अरविंद कुमार ने कहा कि,''मैंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मेरे बच्चे तय करेंगे कि जब मेरी पत्नी वापस लौटेगी तो हम उसके साथ रहेंगे या नहीं। यह पहली बार था जब वो मुझे बताए बिना कहीं गई है। यह धोखा है। मैं उसके माता-पिता को बुलाऊंगा और हम साथ बैठकर आगे उठाए जाने वाले कदम पर फैसला करेंगे। मैं सरकार से अपील करता हूं कि अगर उसके पास सभी कानूनी दस्तावेज हैं तो उसे वापस आने की अनुमति दी जानी चाहिए|
3 साल से फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से नसरुल्लाह के संपर्क में थी अंजू
भिवाड़ी के SSP सुजीत शंकर ने कहा कि,'' प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमें पता चला कि यह महिला (अंजू) 2-3 साल से फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में थी। उसने अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया कि वह अमृतसर की यात्रा कर रही है, लेकिन वह 21 जुलाई को पाकिस्तान चली गई। हमें अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उसने 2020 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन हमारे पास कोई और जानकारी नहीं है।
अंजू ने अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया कि वह आज वापस आ जाएगी। प्रथम दृष्टया, यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है, लेकिन जब तक ठोस सबूत नहीं मिल जाता तब तक हम कुछ नहीं कह सकते। चूंकि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है इसलिए हम कोई औपचारिक जांच नहीं करेंगे। पासपोर्ट एक्ट और अन्य अधिनियम हैं, अगर किसी फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर पारगमन किया गया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर सभी पहलुओं की जांच की जाएगी|