:पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'पिछले 70 सालों में आपने कांग्रेस के कारनामे देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है और टीएमसी ने आपके सपनों को कैसे चूर चूर किया ये भी आपने देखा। आपने 70 साल तक अनेकों को अवसर दिया हमें 5 साल का मौका दीजिए हम 70 साल की बर्बादी को मिटा कर रख देंगे|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''''पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया| आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं। अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था। लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए। आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया। आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया|
कल रात को 50-55 मिनट के लिए WhatsApp डाउन हो गया, Facebook डाउन हो गया, Instagram डाउन हो गया। लोग अधीर हो उठे। यहां बंगाल में तो 50-55 साल से विकास डाउन है| पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट और अब टीएमसी ने बंगाल के विकास को अवरुद्ध करके रखा है। दीदी का भी ट्रैक रिकॉर्ड दलित, आदिवासी, पिछड़ों का हक छीनकर तुष्टिकरण करने का है। दीदी ने बंगाल के युवाओं के, यहां की युवा पीढ़ी के बहुत कीमती 10 साल छीन लिए हैं|
दीदी की सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में आनाकानी कर रही है। दीदी को पश्चिम बंगाल के लाखों युवाओं के भविष्य की, उनके करियर की कोई चिंता नहीं है। मैं बंगाल के नौजवानों को भरोसा देता हूं। अब, दीदी को, बंगाल के युवाओं के भविष्य के साथ नहीं खेलने दिया जाएगा|
अम्फान चक्रवात का हिसाब मांगो, तो दीदी गुस्सा... राशन के चावल की चोरी का जवाब मांगो, तो जेल में डाल दिया जाता है! कोयला घोटाले पर जवाब मांगो, तो पुलिस से डंडे मरवाए जाते हैं| चाकरी पर जवाब मांगो तो घर जला दिया जाता है| पिछले 10 साल में तृणमूल सरकार ने हर वो काम किया, जो यहां रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों को रोकने वाला था। तृणमूल के वसूली गिरोहों, सिंडिकेट के कारण अनेक पुराने उद्योग बंद हो गए। यहां सिर्फ एक ही उद्योग चलने दिया गया है- माफिया उद्योग|