मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अब ममता बनर्जी को लोकतंत्र को कुचलने नहीं देंगे': बंगाल में PM मोदी का टीएमसी पर वार

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'' बंगाल में इस बार भाजपा सरकार। ये मैं क्यों कह रहा हूं क्योंकि बंगाल के उज्जवल भविष्य के लिए इस धरती पर हमा…

अब ममता बनर्जी को लोकतंत्र को कुचलने नहीं देंगे': बंगाल में PM मोदी का टीएमसी पर वार
अब ममता बनर्जी को लोकतंत्र को कुचलने नहीं देंगे': बंगाल में PM मोदी का टीएमसी पर वार | फ़ोटो: TVL News

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'' बंगाल में इस बार भाजपा सरकार। ये मैं क्यों कह रहा हूं क्योंकि बंगाल के उज्जवल भविष्य के लिए इस धरती पर हमारे लगभग 130 कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया ताकि बंगाल आबाद रहे| मोदी ने कहा कि,''पिछले 70 सालों में आपने कांग्रेस के कारनामे देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है और टीएमसी ने आपके सपनों को कैसे चूर चूर किया ये भी आपने देखा। आपने 70 साल तक अनेकों को अवसर दिया हमें 5 साल का मौका दीजिए हम 70 साल की बर्बादी को मिटा कर रख देंगे|




ये चुनाव सिर्फ विधायक, सिर्फ मंत्री, सिर्फ मुख्यमंत्री को बदलने का ही नहीं है, सिर्फ पॉरिबोर्तोन का नहीं है, बल्कि शोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प है। हर बूथ पर भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान हो, ये संकल्प लेकर हमें यहां से निकलना है। इस बार ज़ोर से छाप, कमल छाप: PM



मैं बंगाल के लोगों को आश्वस्त करता हूं, कि अब दीदी को लोकतंत्र को कुचलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन को भी याद रखना चाहिए कि संविधान और लोकतंत्र की मर्यादाओं से बड़ा कुछ नहीं: PM



बाबा साहेब के बनाए संविधान ने प्रत्येक भारतीय को वोट की आजादी दी है। लेकिन बंगाल में ममता दीदी, वोट करने की आपकी ताकत को छीनती रही हैं, लूटती रही हैं। 2018 के पंचायत चुनाव में जिस तरह दीदी ने आपके अधिकारों को कुचला, वो दुनिया ने देखा है: PM




सुबर्णरेखा नदी और कंसवती नदी में अवैध खनन के तार कहां से जुड़े हैं ये यहाँ का बच्चा बच्चा जानता है। बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद, इन सभी पर सख्त कार्रवाई होगी, कानून का राज स्थापित किया जाएगा: PM




पिछले 10 साल में तृणमूल सरकार ने हर वो काम किया, जो यहां रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों को रोकने वाला था। तृणमूल के वसूली गिरोहों, सिंडिकेट के कारण अनेक पुराने उद्योग बंद हो गए। यहां सिर्फ एक ही उद्योग चलने दिया गया है- माफिया उद्योग: PM



एक तरफ देश निरंतर सिंगल विंडो सिस्टम की तरफ बढ़ रहा है, ताकि कारोबारी को, उद्यमी को यहां-वहां भटकना ना पड़े। लेकिन पश्चिम बंगाल में एक अलग तरह का सिंगल विंडो सिस्टम बना दिया गया है। ये सिंगल विंडो है- भाइपो विंडो। पश्चिम बंगाल में इस विंडो से गुज़रे बिना कुछ नहीं हो सकता: PM




केंद्र सरकार की तरफ से बीते वर्षों में बंगाल के लिए 33 लाख पक्के घर स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से लाखों घर अब भी पूरे नहीं हो पाए हैं। दीदी को लगता है कि इन सब योजनाओं का फायदा लोगों को होगा तो वो मोदी को आशीर्वाद देंगे| दीदी, आपको मोदी को क्रेडिट नहीं देना था, तो मत दीजिए। लेकिन आपने गरीब के पेट पर लात क्यों मारी? आपने रेहड़ी-पटरी वालों के पेट पर लात क्यों मारी: PM



आज बंगाल का गरीब पूछ रहा है कि उसको आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ क्यों नहीं मिला? आज बंगाल का किसान पूछ रहा है उसको किसान सम्मान निधि के हजारों रुपए क्यों नहीं मिले| शहरों में रेहड़ी-ठेला चलाने वाला गरीब पूछ रहा है कि उनको पीएम स्वनिधि के तहत आर्थिक मदद सही से क्यों नहीं मिली? आज बंगाल की बहनें पूछ रही हैं कि हर घर जल पहुंचाने के लिए टीएमसी सरकार को जो पैसा दिया था, वो पैसा तिजोरी में रखकर क्यों बैठ गईं: PM





अम्फान चक्रवात का हिसाब मांगो, तो दीदी गुस्सा

 राशन के चावल की चोरी का जवाब मांगो, तो जेल में डाल दिया जाता है! 

कोयला घोटाले पर जवाब मांगो, तो पुलिस से डंडे मरवाए जाते हैं! 

चाकरी पर जवाब मांगो तो घर जला दिया जाता है| दीदी की सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में आनाकानी कर रही है। दीदी को पश्चिम बंगाल के लाखों युवाओं के भविष्य की, उनके करियर की कोई चिंता नहीं है। मैं बंगाल के नौजवानों को भरोसा देता हूं। अब, दीदी को, बंगाल के युवाओं के भविष्य के साथ नहीं खेलने दिया जाएगा: PM





पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट और अब टीएमसी ने बंगाल के विकास को अवरुद्ध करके रखा है। दीदी का भी ट्रैक रिकॉर्ड दलित, आदिवासी, पिछड़ों का हक छीनकर तुष्टिकरण करने का है। दीदी ने बंगाल के युवाओं के, यहां की युवा पीढ़ी के बहुत कीमती 10 साल छीन लिए हैं|कल रात को 50-55 मिनट के लिए WhatsApp डाउन हो गया, Facebook डाउन हो गया, Instagram डाउन हो गया। लोग अधीर हो उठे। यहां बंगाल में तो 50-55 साल से विकास डाउन है: PM




आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं। अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था। लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए। आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया। आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया|यहां पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया: PM




जहां-जहां राज्यों में बीजेपी सरकारें हैं, वहां केंद्र और बीजेपी की राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन की ताकत के साथ जनता-जनार्दन की सेवा में लगे हुए हैं। हम सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं: PM




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।