मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बंगाल चुनाव से पहले ममता को झटका: सोनाली गुहा समेत TMC के 4 MLA और हबीबपुर से पार्टी की उम्मीदवार सरला मूर्मू BJP में शामिल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका मिला है। 4 टीएमसी विधायक और एक टीएमसी उम्मीदवार सरला मूर्मू बीजेपी में शामिल हो गई| हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी की उम्म…

बंगाल चुनाव से पहले ममता को झटका: सोनाली गुहा समेत TMC के 4 MLA और हबीबपुर से पार्टी की उम्मीदवार सरला मूर्मू BJP में शामिल
बंगाल चुनाव से पहले ममता को झटका: सोनाली गुहा समेत TMC के 4 MLA और हबीबपुर से पार्टी की उम्मीदवार सरला मूर्मू BJP में शामिल | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका मिला है। 4 टीएमसी विधायक और एक टीएमसी उम्मीदवार सरला मूर्मू बीजेपी में शामिल हो गई| हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार सरला मूर्मू ने आज ही पार्टी का दामन छोड़ दिया था। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी एवं पार्टी से चार बार विधायक रहीं सोनाली गुहा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर रविवार को कहा था कि वह भाजपा में शामिल होंगी|





कोलकाता में टीएमसी विधायक सोनाली गुहा, दीपेंदु बिस्वास, रवींद्रनाथ भट्टाचार्य, जटू लहिरी और हबीबपुर सराला मुर्मू से टीएमसी के उम्मीदवार पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।






टीएमसी ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी ने हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदला है। टीएमसी ने इसके पीछे कारण दिया कि सरला मूर्मू का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वहीं तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी किसी उम्मीदवार को किसी निर्वाचन क्षेत्र से उसकी निजी इच्छा के अनुसार नहीं बल्कि उसके जीतने की संभावनाओं के आधार पर खड़ा करती है। तृणमूल ने एक बयान जारी करके कहा, ‘यह सूचित किया जाता है कि सरला मुर्मू के खराब स्वास्थ्य के कारण मालदा जिले के हबीबपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलना पड़ा। प्रदीप बास्के इस निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’



2016 के चुनाव में इस सीट से टीएमसी की सूपड़ा साफ हो गया था और भाजपा के झोले में दो सीटें आई थीं। वहीं कांग्रेस ने सबसे ज्यादा आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। टीएमसी ने इस बार चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी है। पार्टी ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। और तीन सीटें अपने सहयोगी दल को दी हैं। 




बीते शुक्रवार को टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा था,'' 291 उम्मीदवारों की सूची में 50 महिलाएं, 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। उत्तर बंगाल की 3 सीटों पर TMC ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। ममता बनर्जी ने कहा था, मैं नंदीग्राम से चुनाव लडूंगी| भवानीपोर निर्वाचन क्षेत्र से सोभनदेब चट्टोपाध्याय आगामी विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।