नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के लिए भाजपा ने अपने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है| सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे| भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा,''भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है| सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे|
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी| नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी और कभी उनके सिपहसालार रहे शुभेन्दु अधिकारी के बीच सियासी संग्राम पर मुहर लग गई है| अधिकारी अभी नंदीग्राम से ही विधायक थे|
भाजपा उम्मीदवारों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा, पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष का भी नाम शामिल है। बीजेपी ने पहली सूची में 7 महिलाओं को जगह दी है। शुक्रवार को टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी।
नंदीग्रााम में सीएम ममता बनर्जी का सुवेंदु अधिकारी से मुकाबला होगा। खड़गपुर से तपन भुइया, मेदिनीपुर से संबित दास, नयाग्राम से बाकुल मुर्मू, झारग्राम से सुकमय सतपति, बिनपुर से सालन सरीन। सुवेंदु अधिकारी ममता के खास करीबी मंत्री थे। कुछ माह पूर्व ही वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बंगाल चुनाव में नंदीग्राम सीट अब सबसे आकर्षक व कड़ी चुनौती वाली होगी।देखना दिलचस्प होगा कि सुवेंदु अधिकारी किस तरह से ममता बनर्जी का सामना करेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी परंपरागत भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम पहुंची हैं
बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी| 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे| पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी| दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे| तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे|
10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी|पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे| इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी| नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे|
4