नई दिल्ली:12 फरवरी को राज्यसभा में टीएमसी सांसद के पद से इस्तीफा देने वाले दिनेश त्रिवेदी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। जे.पी. नड्डा जब ने कहा कि,''मैं दिनेश त्रिवेदी की बात करता था तो मैं हमेशा कहता था कि वो एक अच्छे व्यक्ति गलत पार्टी में हैं और ये वो भी महसूस करते थे। अब सही व्यक्ति सही पार्टी में है, जहां हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका उपयोग देश की सेवा में कर सकेंगे|
जे.पी. नड्डा जब ने कहा कि,''तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार, अवसरवादिता, लोकतंत्र की हत्या, संस्थाओं का गला घोंटना, ये सब कुछ विराजमान है। इसीलिए संवेदनशील और विवेकशील व्यक्तित्व के धनी दिनेश त्रिवेदी ने तृणमूल को छोड़कर आज भाजपा को जॉइन किया है।
भाजपा में शामिल होने के बाद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि,''बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को नकार दिया है। बंगाल की जनता तरक्की चाहती है वो हिंसा और भ्रष्टाचार नहीं चाहती। राजनीति कोई 'खेला' नहीं होता, ये एक गंभीर चीज है। खेलते-खेलते वो(ममता बनर्जी) आदर्श भूल गई हैं|