कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सब कुछ तो खा गई दीदी और दीदी की TMC, राशन तक नहीं छोड़ा, तिरपाल तक नहीं छोड़ा, कोयला तक नहीं छोड़ा। जनता त्रस्त है। हिंसा के कारण ममता दीदी ने बंगाल को रक्त स्थान कराया है। भाजपा के 130कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। जनता संकल्प कर चुकी है कि भाजपा की सरकार बनानी है| ममता दीदी सुन लो- नूर की एक किरण जुल्मात पर भारी होगी। रात तुम्हारी है, लेकिन सुबह हमारी होगी। कमल खिलने वाला है, सुनहरी सुबह होने वाली है!
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''अगर शांतिपूर्ण और सुरक्षित चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कोई फैसला किया तो ममता दीदी क्यों बौखला गई हैं। चुनाव आयोग के कदमों से भी दीदी को तकलीफ हो रही है, ये तकलीफ सत्ता से बाहर जाने की तकलीफ है|
बता दे 26 फरवरी, 2021 को चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान कर दिया है| पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम में 2 मई को घोषित होंगे| पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा||
पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव के ऐलान से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हो गई है| 5 राज्यों के चुनाव का ऐलान के बाद 26 फरवरी को मुख्यमंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस कर चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए|
ममता बनर्जी ने कहा कि,''मैं चुनाव आयोग के फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन जिलों में तोड़-फोड़ क्यों। दक्षिण 24 परगना हमारा गढ़ है, वहां मतदान 3 अलग-अलग चरणों में होगा। क्या यह मोदी और शाह की सुविधा के अनुसार किया गया है..? ”उन्होंने कहा कि राज्य के एक ही जिले में दो-तीन चरणों में चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं, यह भाजपा ने जानबूझकर करवाया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना मारा गढ़ है इसीलिए वहां तीन राउंड में वोटिंग कराने का निर्णय लिया गया है।
ममता बनर्जी ने कहा कि,''राज्य चुनाव के लिए केंद्र अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं कर सकता। अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह एक बड़ी गड़बड़ी होगी। लेकिन, भाजपा को बंगाल की जनता जवाब देगी। हम आम लोग हैं, हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने वही किया जो भाजपा ने कहा। ममता ने सवाल किया कि जब तीन राज्यों में एक चरण में और असम में तीन चरणों में चुनाव कराया जा रहा है तो बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला क्यों लिया गया? अन्य राज्यों की तरह बंगाल में भी एक ही राउंड में वोटिंग क्यों नहीं कराई जा रही है।
ममता बनर्जी ने कहा कि,''मैं चुनाव आयोग से अनुरोध कर रही हूँ बंगाल में धन के दुरुपयोग को रोके। बीजेपी ने एजेंसियों के माध्यम से सभी डिस्ट्रिक्ट को पैसा भेजा है| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बंगाल के चुनाव के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं कर सकते हैं|
बनर्जी ने कहा कि,''केंद्रीय गृह मंत्री को देश के लिए काम करना चाहिए। वह यहां चुनाव के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं कर सकते। हम पीएम का स्वागत करते हैं लेकिन पीएम मोदी पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं कर सकते हैं| ममता बनर्जी ने कहा कि,,''मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करती हूं कि वह पश्चिम बंगाल को अपना राज्य मानें, न कि भाजपा की नजर से देखे.. चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल को ‘भगवा खेमे की आंखों से' नहीं देखना चाहिए|