मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

पुणे में महिला की आत्महत्या मामला: शिवसेना नेता संजय राठौड़ ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले-मामले में निष्पक्ष जांच चाहता हूं

मुंबई: महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौर ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। संजय राठौड़ ने विपक्षी दल बीजेपी द्वारा उन पर पुणे में 23 वर्षीय महिला की आत्महत्या के मामले से जुड़े होने का आरोप लगाने के…

पुणे में महिला की आत्महत्या मामला: शिवसेना नेता संजय राठौड़ ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले-मामले में निष्पक्ष जांच चाहता हूं
पुणे में महिला की आत्महत्या मामला: शिवसेना नेता संजय राठौड़ ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले-मामले में निष्पक्ष जांच चाहता हूं | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौर ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। संजय राठौड़ ने विपक्षी दल बीजेपी द्वारा उन पर पुणे में 23 वर्षीय महिला की आत्महत्या के मामले से जुड़े होने का आरोप लगाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया| उन्होंने कहा कि,'' एक महिला की मौत पर "गंदी राजनीति" के कारण इस्तीफा दे दिया है|




शिवसेना नेता संजय राठौड़ ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि,''मैंने अपना त्यागपत्र सीएम उद्धव ठाकरे को दिया है। जिस तरह से विपक्ष चेतावनी दे रहा है कि वे विधानसभा सत्र को नहीं चलने देंगे, मैंने खुद को इससे दूर कर लिया है। मैं मामले में (इस महीने की शुरुआत में पुणे में एक महिला की मृत्यु के संबंध में)  निष्पक्ष जांच चाहता हूं |



सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि,''हमारा स्पष्ट रुख है कि सभी को न्याय मिलना चाहिए। आज संजय राठौड़ ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है| मामला जांच के दायरे में है| | पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों (Petrol Diesel Price Hike) पर ठाकरे ने कहा कि,,''पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। हमने विराट कोहली-सचिन तेंदुलकर के शतक देखे हैं, लेकिन अब हम पेट्रोल-डीजल की Century( शतक) देख रहे हैं|+




 गौरतलब है कि महिला की मौत के मामले में संजय राठौर से इस्तीफे की मांग की जा रही थी।  भाजपा ने शनिवार को कहा था कि पुणे में एक महिला की मौत के मामले में घिरे महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौर को पद से हटाए जाने की मांग से वह पीछे नहीं हटेगी।भाजपा पहले ही चेतावनी दे चुकी है कि अगर मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो वह एक मार्च से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलने नहीं देगी।




प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'राठौर के इस्तीफे के अलावा हम कुछ और स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। हमने अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है और जब तक हमें उनका इस्तीफा नहीं मिल जाता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।' उन्होंने महिला की मौत मामले में पुणे में वनवाड़ी पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए। पाटिल ने कहा, 'पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। उसमें छिपाने के लिए क्या है?' उन्होंने पूछा कि सरकार में साझीदार राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार इस मसले पर चुप क्यों हैं? आठ फरवरी को एक इमारत से गिरकर 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना था कि वह आत्महत्या के एंगिल से मामले की जांच कर रही थी। महिला की मौत के बाद इस मामले से जुड़े कुछ आडियो क्लिप भी वायरल हो गए थे। यवतमाल से शिवसेना के नेता संजय राठौर ने इस बात से इनकार किया है कि उनका इस मौत से कोई लेना-देना है।




मृत महिला के पिता ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर उनकी बेटी की मौत पर राजनीति बंद नहीं हुई तो अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे। एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में महिला के पिता ने कहा, 'हम अपनी बेटी की मौत के सदमे से उबरने और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रोज कुछ नया सामने आ जाता है। मेरे परिवार को बदनाम करना बंद कीजिए। मेरी एक और बेटी है जिसकी भविष्य में शादी करनी है। अगर यह सब जारी रहा तो कौन उससे शादी करेगा? मेरे सामने दो विकल्प हैं। मैं अपनी बेटी के साथ अदालत के समक्ष आत्महत्या कर लूं या इस संबंध में मामला दर्ज कराऊं।'



आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बीड जिले की मूल निवासी टिक टॉक स्टार पूजा चव्हाण की एक इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी| पूजा चव्हाण अपने भाई और अपने दोस्तों के साथ पुणे में अंग्रेजी भाषा सीखने का कोर्स करने के लिए रह रही थी| पुलिस ने कहा कि महिला ने 8 फरवरी को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी|



पुलिस ने कहा था कि महिला की मौत 8 फरवरी को हुई थी. बाद में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सामने आया| इसमें दो लोग महिला की आत्महत्या की बात कर रहे हैं| बीजेपी का दावा है कि ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति संजय राठौड़ हैं| राठौड़ ने आरोप से इनकार किया है| पुलिस ने पिछले सप्ताह कहा था कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने आत्महत्या की है| पुलिस इसकी एक आपराधिक मामले की तरह जांच कर रही है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।