नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया तथा भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद सत्येंद्र जैन की तुलना शहीद भगत सिंह से करने पर अरविंद केजरीवाल लगातार विरोधियों के निशाने पर है| इस बीच भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह धाथ ने भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के 'मनीष सिसोदिया तथा सत्येंद्र जैन' की तुलना शहीद भगत सिंह करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है|
सोमवार को हरभजन सिंह धाथ ने केजरीवाल से पूछा,''भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों की जा रही है? हरभजन सिंह धाथ ने केजरीवाल से पंजाब की स्थिति पर ध्यान देने को कहा |
दरअसल,केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज सोमवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया से पूछताछ की है। इस पूछताछ के खिलाफ CBI मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी नेता/कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन किया| इस बीच अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया तथा सत्येंद्र जैन की तुलना शहीद भगत सिंह से की|
केजरीवाल ने कहा,'' जेल की सलाख़ें और फाँसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह है|
केजरीवाल के बयान पर जवाब देते हुए भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह धाथ ने कहा कि,'' भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों की जा रही है? वह इससे क्या राजनीतिक लाभ चाहते थे? ...| धाथ ने कहा,''आपकी जो भी लड़ाई है, उसे राजनीतिक रूप से लड़ें|
हरभजन सिंह धाथ ने कहा कि,''सत्ता में चुने जाने का उनका (भगत सिंह का) मिशन कभी नहीं था वरना वह बच सकते थे और उन्हें फांसी नहीं दी जा सकती थी... उन्हें (केजरीवाल को) पंजाब की आज की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
BJP का हमला
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा,''23 साल की उम्र में भारत के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भगत सिंह की तुलना जब मनीष सिसोदिया जिन्होंने जनता को लूटा है उनसे की जा रही है तो ये शर्म की बात है। भगत सिंह सिद्धांत की तरफ थे न कि झूठ की तरफ थे|