मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

संतकबीरनगर में रेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश: एक माह बाद भी रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने एसपी ऑफिस पर किया आत्मदाह का प्रयास; होटल मालिक पर रेप का आरोप

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रेप पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस पर आत्मद…

संतकबीरनगर में रेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश: एक माह बाद भी रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने एसपी ऑफिस पर किया आत्मदाह का प्रयास; होटल मालिक पर रेप का आरोप
संतकबीरनगर में रेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश: एक माह बाद भी रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने एसपी ऑफिस पर किया आत्मदाह का प्रयास; होटल मालिक पर रेप का आरोप | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रेप पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया| युवती के माचिस लगाने से पहले ऑफिस पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।  रेप का केस करीब 1 महीने पुराना है| आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित लड़की ने ये कदम उठाया| पीड़ित युवती का आरोप है पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।



थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की एक युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने बताया,''इस मामले में धारा 376 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था|  इस केस में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित लड़की के अंदर आक्रोश था|  जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है| परंतु इस संबंध में विवेचना प्रचलित है| आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है|



दरअसल, " यह पूरा मामला खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़या स्थित अमारा होटल का है, जहां युवती रिसेप्सनिस्ट के पद पर कार्यरत थी| 18 सितंबर 2022 को होटल मालिक ने रिसेप्सनिस्ट (युवती) से चाक़ू की नोक पर रेप किया था| इस सिलसिले में पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दी थी|  पीड़ित (युवती का कहना है कि कई बार इस बारे में शिकायत करने पुलिस के पास गई| लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की| 


 वो लगातार पुलिस ऑफिस के चक्कर काट रही थी|  एक माह बीतने के बाद भी जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वह सोमवार 17 अक्टूबर को एसपी कार्यालय पहुंची और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया|



खलीलाबाद CO ने बताया कि ,''इस मामले में थाना कोतवाली के अंतर्गत 376 की आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें पीड़िता द्वारा अपनी बात बताई गई| आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़िता नाराज थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया| हालांकि इस प्रकरण में विवेचना की जा रही है और गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं| पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।