नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वैक्सीन नहीं लगवाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि,'' ये लोग छुपकर वैक्सीन लगवा लेंगे और लोगों को भ्रम में रखेंगे। वे राजनीतिक दृष्टि से ऐसा बोल रहे हैं। वैक्सीन देश का है, वैज्ञानिक देश के हैं और आत्मनिर्भर भारत के लिए इससे अच्छा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता|
अखिलेश यादव के बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी के लोग जिस तरह बोल रहे हैं वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए। कहा जा रहा है कि वैक्सीन नपुंसक बना देगी। देश इस पर सपा को क्षमा नहीं करेगा|
अखिलेश यादव के बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे बयान पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि,'अब इनको तो कोई भटका हुआ नौजवान नहीं कह सकता है, ये तुष्टीकरण की नीति है। वैक्सीन के बारे में जो भ्रम फैलाया जा रहा है यह अच्छी सोच नहीं है|
दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि,'' मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते|सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा,''वो भी बीजेपी लगाएगी...उसका (BJP) भरोसा करूँगा मैं| मैं BJP की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूँ|
प्रेस वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि ,''मैं तो अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, ''मैंने अपनी बात कह दी है| सवाल उठाते हुए उन्होंने आगे कहा,''वो भी बीजेपी लगाएगी...उसका (BJP) भरोसा करूँगा मैं| अखिलेश यादव ने कहा कि, अपनी सरकार आएगी सबको फ्री में COVID वैक्सीन लगेगी| उन्होंने कहा,'हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते|