मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लोकसभा में 'महिला आरक्षण बिल' पेश, नेताओं ने कही ये बात

नई दिल्ली: नए संसद भवन की लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज मंगलवार को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया। निचले सदन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिलाओं को लोकसभा औ…

लोकसभा में 'महिला आरक्षण बिल' पेश, नेताओं ने कही ये बात
लोकसभा में 'महिला आरक्षण बिल' पेश, नेताओं ने कही ये बात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: नए संसद भवन की लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज मंगलवार को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया। निचले सदन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिलाओं को लोकसभा और राज्‍यों की विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण दिलाने वाला ये बिल पेश किया| महिला आरक्षण विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को ही मंजूरी दे दी थी| महिला आरक्षण विधेयक साल 1996 में पहली बार संसद में पेश किया गया था| 2008 में भी महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया.... इस बार भी बिल पारित नहीं हो पाया| फिर 2010 में राज्यसभा ने 108वें संशोधन विधेयक के तौर पर इसे पास कर दिया| हालांकि, उस समय BJP सांसदों के विरोध के चलते ये बिल लोकसभा में पारित नहीं हो पाया था|



लोकसभा में ''महिला आरक्षण बिल'' पेश करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि,''यह बिल महिला सशक्तिकरण के संबंध में है। इसके माध्यम से  संविधान के अनुच्छेद 239AA में संशोधन करके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की जाएंगी। अनुच्छेद 330A लोक सभा में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों का आरक्षण है|




महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि,''आज फिर एक नए इतिहास का सृजन लोकसभा में हुआ। आज महिला आरक्षण बिल पेश किया गया, कल उस पर चर्चा होगी। देश की बहनों-बेटियों के कल्याण और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उठाया गया यह एक बड़ा कदम है|



 महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "वे हमें श्रेय नहीं देते लेकिन मैं उनके ध्यान में लाना चाहता हूं कि महिला आरक्षण विधेयक 2010 में पहले ही पारित हो चुका था लेकिन इसे रोक दिया गया था |  खरगे ने कहा,हम हमेशा महिला आरक्षण बिल के पक्ष में रहे हैं। 2010 में कांग्रेस सरकार ने इस बिल को राज्यसभा में पास किया था। राजनीति में जैसे SC-ST वर्ग को संवैधानिक अवसर मिला है, वैसे ही OBC वर्ग की महिलाओं को समान मौका मिलना चाहिए।


कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि,''पहली बार ऐसा हुआ कि हमें मीडिया से पता चल रहा है कि मुद्दा क्या है... सारे विपक्ष को झांसा देकर, इन्होंने हमें गुमराह करने की कोशिश की... महिला आरक्षण बिल मैडम सोनिया गांधी की बहुत पुरानी सोच है। इस बिल को हमने राज्यसभा में पारित भी किया था|



महिला आरक्षण बिल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि,''कांग्रेस ने तो राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित किया था। अब हमें पता नहीं है यह बिल व्यवसायों की सूची में है या नहीं, इसके बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकती है|



अभी भी पुरुषवादी लोग अहम् में महिलाओं को पीछे कर देते हैं: शाइस्ता अम्बर

अखिल भारतीय मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड अध्यक्ष शाइस्ता अम्बर ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "अभी भी पुरुषवादी लोग अहम् में महिलाओं को पीछे कर देते हैं... महिलाएं सिर्फ राजनीतिक पार्टी में डंडे, झंडा, कुर्सी उठाने के लिए नहीं है। महिलाओं को भी टिकट मिलना चाहिए। फिल्म की हिरोइन, जिन्होंने कभी संघर्ष नहीं किया.... उनको क्यों लोकसभा या राज्यसभा में भेजा जाता है? हमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देखकर खुशी होती है। हमें इससे मतलब नहीं कि वे किस समाज या समुदाय से आई हैं। हमारी राष्ट्रपति महिला हैं उसी से हमें गर्व होता है।"



महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का बयान

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी और जो तथाकथित घमंडिया है, ये सब एक-दूसरे के दुश्मन है। ये होड़ लगाते हैं कौन क्या बोलने वाला है। PM मोदी एक कदम आगे बढ़ते हैं और एजेंडा तय होता है, उस एजेंडे पर यह पूरा विपक्ष चलता है। एजेंडा तय है महिला आरक्षण, अभी तक इन्हें इसका सपना क्यों नहीं आया था? मोदी जी तो सपना पूरा करने जा रहे हैं| 


मोदी जी बिल लाए हैं और पास भी कराएंगे: अनुराग ठाकुर

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''अगर आंकड़े देखें जाएं तो राज्यों की विधानसभाओं में मुश्किल से 8-10% और लोकसभा में 15% तक महिलाएं चुनकर आती हैं लेकिन PM मोदी ने 33% तक आरक्षण देने का काम किया है... जो कल तक बिल लाते थे लेकिन पास नहीं कराते थे। मोदी जी बिल लाए हैं और पास भी कराएंगे | 


यह एक सराहनीय कदम है: खट्टर

महिला आरक्षण बिल पर हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा, " मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं, मैं उनकी सराहना करता हूं। हम लोगों ने जब से स्थानीय स्तर पर स्थानीय निकाय में महिलाओं को 50% का प्रतिनिधित्व दिया था तब से चर्चा होती थी कि लोकसभा, विधानसभा में यह कब होगा। अब यह  बिल पेश हुआ है, यह एक सराहनीय कदम है |  


महिलाओं को अधिकारिता देने की दृष्टी से यह बहुत महत्तवपूर्ण बिल:फड़णवीस

महिला आरक्षण बिल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण बिल को पेश किया है...हमारी अपेक्षा है कि सारी पार्टियां इसको समर्थन देंगी और यह बिल पास होगा। महिलाओं को अधिकारिता देने की दृष्टी से यह बहुत महत्तवपूर्ण बिल है |  


..यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम: केशव प्रसाद मौर्य

 महिला आरक्षण बिल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे थे...यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है |


वे OBC महिलाओं को आरक्षण नहीं देंगे :रामगोपाल यादव

 सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, "संसद में पहले भी बिल पेश किया गया था, राज्यसभा में पास भी हो गया था, अब उसे वापस लिया जाएगा। ये अब लाया गया है, ये 2029 से पहले लागू नहीं होगा। हम तो इसका समर्थन कर रहे हैं...मैं जानता हूं सदन में जो बहुमत प्राप्त लोग हैं वे एंटी-OBC हैं। वे (BJP) OBC महिलाओं को आरक्षण नहीं देंगे | 


कांग्रेस पहले से चाह रही थी कि महिलाओं को सदन में आरक्षण मिले: रंजीत रंजन

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, "आपको यह बिल लाने में 9.5 साल क्यों लग गए? क्या यह 2014 में एक मील का पत्थर नहीं लग रहा था? आपको लग रहा है कि शायद महिला आरक्षण से चुनाव में आपको कुछ राहत मिल जाएगी। यह कांग्रेस का बिल था जो आज सदन में रखा गया। हम इसका स्वागत करते हैं। कांग्रेस पहले से चाह रही थी कि महिलाओं को सदन में आरक्षण मिले।"


आपको महिला आरक्षण 2029 में मिलेगा...: सिब्बल

महिला आरक्षण बिल पर सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "इसमें क्या एतिहासिक है? यह कहते हैं कि आपको महिला आरक्षण 2029 में मिलेगा... इसमें परिसीमन होना जरूरी है। अगर यह (परिसीमन) नहीं होगा तो क्या होगा? यह महिलाओं को एक सपना दिखा रहे हैं कि आपको 2029 में आरक्षण मिलेगा... इनको आज महिला आरक्षण की याद क्यों आ रही हैं? इनकी सोच राजनीतिक है। यह राजनीति के अलावा सोच ही नहीं सकते हैं।"


यह बिल आया अच्छी बात है लेकिन इसमें कुछ और करने की जरूरत थी:वेणुगोपाल

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "....यह बिल आया अच्छी बात है लेकिन इसमें कुछ और करने की जरूरत थी, महिलाओं के आरक्षण के तहत SC, ST का आरक्षण तो ठीक है लेकिन अन्य OBC समुदाय भी आरक्षण का इंतजार कर रहा है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे ओबीसी के लिए क्या करने जा रहे हैं...वे कह रहे हैं कि परिसीमन के बाद ही इसे लागू किया जाएगा तो महिलाओं को अब और कितने दिनों तक इंतजार करना होगा |  


इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा :वी. के. सिंह

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह ने कहा, "...अब जरूरत थी कि नई संसद के साथ एक नई शुरुआत हो और जो चीज अटकी हुई है उसको आगे लाया जाए। बहुत अच्छी बात है कि महिला आरक्षण बिल की शुरुआत की गई है। इससे महिलाओं को अधिकार मिलेगा, महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और देश के उत्थान में उनकी भागीदारी होगी |  


महिला आरक्षण बिल के हम समर्थन में हैं...:समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी सांसद एस. टी. हसन ने कहा, "महिला आरक्षण बिल के हम समर्थन में हैं क्योंकि अभी नहीं पता कि इसमें SC/ST, OBC और मुस्लिम का आरक्षण है या नहीं। हम चाहते हैं कि इसमें भी इनका आरक्षण हो। हमारी मांग की यह बिल चुनाव आयोग के ऊपर ना डाला जाए बल्कि पार्टियों को जरूरी किया जाए कि वे अपने हिसाब से अपने प्रतिनिधियों को टिकट दें।"


"यह ऐतिहासिक दिन: सांसद सुशील मो

 महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, "यह ऐतिहासिक दिन है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है...नई संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला बिल पेश किया गया...इसका इंतजार इस देश की महिलाएं काफी समय से कर रही थीं | 


महिला शक्ति हमारे राष्ट्र की नेतृत्व शक्ति बने उसको परिभाषित करेगा महिला आरक्षण बिल:ईरानी

 महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "वर्षों से महिलाओं के इस राजनीतिक संघर्ष को अपना संकल्प बनाकर वो (पीएम मोदी) सिद्धि तक ले जाने वाले हैं। आज 'नारी शक्ति वंदन' बिल जो लोकसभा में पेश हुआ वो हमारी महिला शक्ति हमारे राष्ट्र की नेतृत्व शक्ति बने उसको परिभाषित करेगा |


इसे(महिला आरक्षण बिल) आने दीजिए,,,,:उमर अब्दुल्ला

महिला आरक्षण बिल पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, "इसे(महिला आरक्षण बिल) आने दीजिए...हमने इसे स्थानीय निकायों में उस स्तर पर लागू किया है जो हमारे लिए उपयुक्त था। हमने इसे भारत सरकार से बहुत पहले, 5 अगस्त 2019 से बहुत पहले लागू कर दिया था |  

...देश की तरक्की में यह एक अहम कदम होगा  :महबूबा मुफ्ती

महिला आरक्षण बिल पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "NDA की सरकार को 10 साल होने वाले हैं। अगर उन्होंने यह पहले ही किया होता तो 2024 के चुनाव में महिलाओं को बड़ी तादाद में भाग लेने का मौका मिलता। लेकिन देर आए, दुरुस्त आए, अच्छी बात है... देश की तरक्की में यह एक अहम कदम होगा |  


यह बहुत ऐतिहासिक क्षण:रवि शंकर प्रसाद

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, " यह बहुत ऐतिहासिक क्षण है। नई संसद में आज हमारा पहला दिन था... हम बहुत खुश हैं। नारी शक्ति का अभिनंदन...इस बिल पर सर्वसम्मति होती तो अच्छा होता |


....यह आरक्षण 2029 तक लागू नहीं हो सकता: प्रियंका चतुर्वेदी

महिला आरक्षण बिल पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि यह तुरंत लागू होगा लेकिन बिल में यह लिखा है कि यह परिसीमन के बाद ही लागू होगा। इसका यह मतलब हुआ कि यह आरक्षण 2029 तक लागू नहीं हो सकता। आपने दरवाजे तो खोल दिए हैं लेकिन दरवाजों पर महिलाओं के लिए अभी भी 'नो एंट्री' है।"


....अगले परिसीमन अभ्यास तक महिलाएं चुनाव से वंचित रहें:वृंदा करात

महिला आरक्षण बिल पर CPM नेता वृंदा करात ने कहा, "यह बिल सुनिश्चित करता है कि अगले परिसीमन अभ्यास तक महिलाएं चुनाव से वंचित रहें। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो 2024 के चुनावों और 18वीं लोकसभा के गठन तक संसद में 1/3 महिलाएं नहीं होंगी, कई विधानसभा चुनावों में 1/3 महिलाएं नहीं होंगी... क्या महिलाओं को मोदी सरकार द्वारा लाए गए इस बिल के लिए आभारी होना चाहिए? मैं कहूंगी कि बिल्कुल भी नहीं।"



पहले भी इस बिल का विरोध था, अब अब इसके खिलाफ हैं :ओवैसी

 महिला आरक्षण बिल पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "इससे पहले भी जब ऐसा बिल पेश हुआ था तब हमारी पार्टी ने इसका विरोध किया था... इस बिल में सबसे बड़ी कमी ये है कि इसमें OBC और मुसलमान महिलाओं के लिए कोटा नहीं रखा गया इसलिए हम इसके खिलाफ हैं | 




















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।