जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये करने की मांग की हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, " अगर राज्य सरकार गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये कर सकती है तो केंद्र क्यों नहीं?... वहां नोट की कमी है?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "महंगाई को लेकर अन्य राज्य राजस्थान की नकल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में 450 रुपए का सिलेंडर कर दिया और प्रधानमंत्री को भी 200 रुपए कम करने पड़े... मैं प्रधानमंत्री से मांग करता हूं कि आप गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए करें। अगर राज्य सरकार कर सकती है तो केंद्र क्यों नहीं?... वहां नोट की कमी है? RBI उनके पास में है, जब चाहो नोट छाप लो।
अशोक गहलोत ने कहा, "हमें तो लोन देने के लिए भी आपसे पूछना पड़ता है। मैं बिना केंद्र सरकार की अनुमति के 1 लाख रुपए का भी लोन नहीं ले सकता।"
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, " मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि देश में सामाजिक सुरक्षा कानून बनाया जाए। अब समय आ गया है कि सरकार हर परिवार के लिए दैनिक आजीविका की व्यवस्था करे, इसे सामाजिक सुरक्षा कहते हैं। मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने संसद में चार कानून पारित किए , शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा का अधिकार, नरेगा और सूचना का अधिकार। आपको (पीएम मोदी) 5वां कानून लाना चाहिए, वो है सामाजिक सुरक्षा। सभी नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी होगी।