नई दिल्ली: YSR तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई.एस. शर्मिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही वाईएस शर्मिला ने अपनी पार्टी वाईएस तेलंगाना पार्टी (वाईएसटीपी) को भी कांग्रेस में विलय कर दिया।
कांगेस में शामिल होने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा, हमारे देश में कांग्रेस अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है। इसने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और भारत की बुनियाद का निर्माण भी इसी पार्टी ने किया है।
वाई.एस. शर्मिला ने कहा, "आज मैं YSR तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करते हुए बहुत खुश हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि YRS तेलंगाना पार्टी आज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है... कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है..."
वाईएस शर्मिला ने कहा,'राहुल गांधी को हमारे देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना मेरे पिता का सपना था और मुझे बहुत खुशी है कि मैं इसे साकार करने में एक हिस्सा बनने जा रही हूं।
बता दें कि ,शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। उन्होंने हाल में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था।