नई दिल्ली: भ्रष्टाचार विरोधी निकाय लोकपाल ने कथित कैश-फॉर-क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच का आदेश दिया है। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने 8 नवंबर को कहा कि, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों की "सीबीआई जांच के आदेश दिए गए"|
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा,'' लोकपाल ने आज मेरे कम्प्लेन पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI जांच का आदेश दिया.
बता दें,''15 अक्टूबर को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था।
कैश-फॉर-क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा 2 नवंबर को सुबह 10:50 बजे संसद की एथिक्स कमेटी के दफ्तर पहुंची थीं। करीब पौने 4 घंटे बाद महुआ पूछताछ बीच में ही छोड़कर कमेटी के दफ्तर से नाराज होकर बाहर निकलीं। TMC सांसद महुआ मोइत्रा और BSP सांसद दानिश अली समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा की आचार समिति की बैठक से वॉकआउट किया। महुआ मोइत्रा ने कमेटी के चेयरमैन पर अपमानजनक सवाल करने के आरोप लगाए थे।
जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद गिरिधारी यादव ने 2 नवंबर को कहा था, "उन्होंने महिला (TMC सांसद महुआ मोइत्रा) से निजी सवाल पूछे। उन्हें निजी सवाल पूछने का अधिकार नहीं है, इसलिए हमने वॉकआउट किया।"