मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

झारखंड ATS ने दो ISIS आतंकियों को किया गिरफ्तार; एक फिलिस्तीन जाकर 'फिदायीन' हमला करना चाहता था

हज़ारीबाग: झारखंड एटीएस ने गोड्डा और हज़ारीबाग से दो आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने बुधवार को राज्य के गोड्डा और हज़ारीबाग़ जिले से दो कथित आईएसआईएस आतंकियों…

झारखंड ATS ने दो ISIS आतंकियों को किया गिरफ्तार; एक फिलिस्तीन जाकर 'फिदायीन' हमला करना चाहता था
झारखंड ATS ने दो ISIS आतंकियों को किया गिरफ्तार; एक फिलिस्तीन जाकर 'फिदायीन' हमला करना चाहता था | फ़ोटो: TVL News

हज़ारीबाग:  झारखंड एटीएस ने गोड्डा और हज़ारीबाग से दो आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने बुधवार को राज्य के गोड्डा और हज़ारीबाग़ जिले से दो कथित आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। 



एटीएस ने आरिज के मोबाइल पर टेलीग्राम के जरिए हुई संदिग्ध चैट भी बरामद की है।'' आरिज फिलिस्तीन जाकर यहूदियों से मुक्त कराने के लिए 'माजिद अल अक्सा' पर फिदायीन हमला करना चाहता था।



एटीएस ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी किगोड्डा के आसनबनी थाना अंतर्गत रहमत नगर का रहने वाला आरिज हसनैन अन्य लोगों को कट्टरपंथी बनाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए आतंकी समूह आईएसआईएस की विचारधारा फैला रहा है। एटीएस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। उसने कथित तौर पर आईएसआईएस के साथ अपने संबंध का खुलासा किया।



पूछताछ में आरिज हसनैन ने कथित तौर पर आईएसआईएस से जुड़े मोहम्मद नसीम नाम के एक अन्य व्यक्ति के नाम का खुलासा किया।



एटीएस को आरिज के टेलीग्राम अकाउंट पर संदिग्ध चैट मिलीं। नसीम ने आरिज को 'जिहाद' और 'कुफरा विद टैगूट' नाम से दो किताबें भी भेजी थीं| दोनों किताबें जिहाद और आईएसआईएस की विचारधारा का समर्थन करती थीं। नसीम ने उसे आईएसआईएस की "Bayth" भेजी है|



नसीम पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के भी संपर्क में था। एटीएस ने कहा कि आरिज फिलिस्तीन जाकर अल अक्सा मस्जिद पर आत्मघाती हमला करना चाहता था।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।