मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत ने पाकिस्तान के साथ करतारपुर कॉरिडोर पर शुल्क का मुद्दा बार-बार उठाया, लेकिन कोई अपडेट नहीं मिला: विदेश मंत्रालय

नई दिल्‍ली: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि, करतारपुर कॉरिडोर मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान के साथ करतारपुर कॉरिडोर पर टैरिफ का मुद्दा बार-बार उठाया, लेकिन कोई अपडेट नहीं मिला। विदेश मंत्रालय के प्…

भारत ने पाकिस्तान के साथ करतारपुर कॉरिडोर पर शुल्क का मुद्दा बार-बार उठाया, लेकिन कोई अपडेट नहीं मिला: विदेश मंत्रालय
भारत ने पाकिस्तान के साथ करतारपुर कॉरिडोर पर शुल्क का मुद्दा बार-बार उठाया, लेकिन कोई अपडेट नहीं मिला: विदेश मंत्रालय | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि, करतारपुर कॉरिडोर मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान के साथ करतारपुर कॉरिडोर पर टैरिफ का मुद्दा बार-बार उठाया, लेकिन कोई अपडेट नहीं मिला। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि भारत ने करतारपुर कॉरिडोर तक पहुंच के लिए पाकिस्तान द्वारा लगाए गए 20 अमेरिकी डॉलर के शुल्क पर बार-बार चिंता जताई है, लेकिन पाकिस्तान द्वारा कोई अपडेट नहीं मिला है।



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार इस मुद्दे को बहुत महत्व देती है और इस मुद्दे को उठाती रहेगी।



विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बागची ने कहा, “यह विषय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने 20 अमेरिकी डॉलर शुल्क को कम करने या हटाने का प्रस्ताव दिया है। हमने पासपोर्ट का मुद्दा भी उठाया है. हम इसे दोहराते रहते हैं लेकिन हमें इस पर कोई अपडेट नहीं मिला है. हम जानते हैं कि इससे समस्याएँ पैदा होती हैं और हम इसे उठाते रहेंगे।”




विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन और सीमा पार घुसपैठ की भी निंदा की और इसे द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन बताया।



बागची ने कहा, ''संघर्षविराम उल्लंघन और ड्रोन या फायरिंग के जरिए सीमा पार से घुसपैठ की घटनाएं, यह हमारे द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन है। हम हमेशा पाकिस्तान के सामने बात रखते हैं।” उन्होंने कहा, “बीएसएफ ने पाकिस्तानी पक्ष के साथ फ्लैग मीटिंग में हाल की घटनाओं का मुद्दा उठाया। हमने विभिन्न द्विपक्षीय चैनलों के माध्यम से भी इस मुद्दे को उनके सामने रखा है।''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।