मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Kerala Plane Crash: कोझिकोड एयरपोर्ट का दौरा करेंगे नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी,कहा-शुक्र है कि विमान में आग नहीं लगी..

नई दिल्ली/कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 190 य…

Kerala Plane Crash: कोझिकोड एयरपोर्ट का दौरा करेंगे नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी,कहा-शुक्र है कि विमान में आग नहीं लगी..
Kerala Plane Crash: कोझिकोड एयरपोर्ट का दौरा करेंगे नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी,कहा-शुक्र है कि विमान में आग नहीं लगी.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 190 यात्री सवार थे। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और 123 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 





कोझिकोड में हुए विमान हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, हादसे में 2 पायलट समेत 18 लोगों की मौत हुई है, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 127 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्र है कि विमान में आग नहीं लगी। मैं कोझिकोड एयरपोर्ट जा रहा हूं|




कल कोझिकोड में हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की क्रैश लैंडिंग को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DG), नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण(AAI) और एयर नेविगेशन सेवा के सदस्य आज दिल्ली में बैठक करेंगे।





केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.मुरलीधरन ने कहा कि,''मैंने मलबा (विमान का) देखा, ये दो टुकड़ों में टूटा है। जांच चल रही है। नागर विमानन महानिदेशालय(DGCA) ने पहले ही जांच के आदेश दे दिए हैं और नागरिक उड्डयन मंत्री करीब 12 बजे तक पहुंच रहे हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।