मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश: इंदौर में खड़े टैंकर में घुसी तेज़ रफ्तार कार, 6 युवकों की दर्दनाक मौत

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इंदौर में बीती रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे टैंकर में पीछे से घुस गई है, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत…

मध्य प्रदेश: इंदौर में खड़े टैंकर में घुसी तेज़ रफ्तार कार, 6 युवकों की दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश: इंदौर में खड़े टैंकर में घुसी तेज़ रफ्तार कार, 6 युवकों की दर्दनाक मौत | फ़ोटो: TVL News

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इंदौर में बीती रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे टैंकर में पीछे से घुस गई है, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई है। सभी मृतकों का शव इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। 



टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर की स्टेपनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे लसुड़िया थाना के तलावली चंदा इलाके में निरंजनपुर चौराहे पेट्रोल पंप के पास हुआ। वे पार्टी करके लौट रहे थे। उनकी कार खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई। दो दोस्त सीट से उछलकर बोनट पर आ गिरे। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हो चुका था। वे देवास की तरफ से आ रहे थे।




लसूड़िया पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक नरसिंह यादव ने बताया कि,''इंदौर के तलावली चंदा इलाके में पेट्रोल पंप के पास रात करीब 12:45 बजे एक तेज़ रफ्तार कार खड़े टैंकर में घुस गई। इस घटना में कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। ये सभी इंदौर के रहने वाले थे|




जानकारी के अनुसार तलावली चंदा इलाके में सड़क किनारे खड़े टैंकर में अनियंत्रित कार पीछे से घुस गई है। कार में 6 युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर ही 4 युवकों की मौत हो गई है। 2 युवकों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुआ है। घटना सोमवार देर रात की है। हादसे की सूचना मिलने के बाद लसुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।जान गंवाने वाले सभी दोस्त इंदौर के, ऋषि (19), 129 भाग्यश्री कॉलोनी, 2-गोलू उर्फ सूरज (25), मालवीय नगर, 3-छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (23), मालवीय नगर, 4-सोनू जाट (23), आदर्श मेघदूत नगर, 5-सुमित (30), भाग्यश्री कॉलोनी, 6-देव (28), 384/3 मालवीय नगर








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।