मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इंदौर में सहेली ने दोस्तों स??? कराया छात्रा का गैंगरेप, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश, दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़कर फरार

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 12वीं की छात्रा के साथ उसी के तीन दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है| घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं| पीड…

इंदौर में सहेली ने दोस्तों स??? कराया छात्रा का गैंगरेप, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश, दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़कर फरार
इंदौर में सहेली ने दोस्तों स??? कराया छात्रा का गैंगरेप, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश, दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़कर फरार | फ़ोटो: TVL News

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 12वीं की छात्रा के साथ उसी के तीन दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है| घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं| पीड़ित छात्रा ने मामले में तीन लड़कों और अपनी एक सहेली के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है| घटना में लड़की की सहेली ने भी आरोपियों का साथ दिया था| मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है|



एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि,''पीड़िता दोस्तों के साथ घूमने गई थी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया गया। 4 आरोपी हैं जिसमें 3 लड़के और 1 पीड़िता की सहेली है। गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं|





इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ कार से मांडू के लिए निकली थी। लड़कों ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई। स्कीम 78 में ही उसे कमरे पर ले जाकर 3 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस समय छात्रा की सहेली भी मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपियों ने छात्रा को बेसुध हालत में सड़क पर छोड़ दिया। लड़की ने अपनी सहेली समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।




पीड़ित लड़की ने बताया कि शाम के वक्त उसे लड़कों ने कोल्डड्रिंक पीने को दिया, कोल्डड्रिंक पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई| जिसके बाद तीनों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया| पीड़िता ने बताया कि रात के वक्त यह पूरी घटना हुई है| वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को छोड़ कर फरार हो गए| घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने अन्य दोस्तों और अपने परिजनों को दी| जिसके बाद पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे साथ लेकर आए| घटना के बाद पुलिस ने तीनों लड़कों और उसकी सहेली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|




पीड़िता के मुताबिक- ‘23 अगस्त की सुबह 10 बजे परदेशीपुरा की रहने वाली सहेली पूजा सफेद रंग की कार से दोस्त आशीष, निपुल और रितेश के साथ घर आई थी। यहां से सभी मांडू के लिए निकले थे। रास्ते में लौटते वक्त दोपहर 4 बजे आशीष ने कोल्ड ड्रिंक दी। इसे पीने के बाद चक्कर आने लगे। मैं बेहोश हो गई। रात 10 बजे जब होश आया, तो मैंने खुद को एक कमरे में पाया। मैंने देखा कि निपुल मेरे साथ गलत काम कर रहा है। इसके बाद मैं फिर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद फिर आंख खुली, तो देखा कि आशीष मेरे साथ गलत काम कर रहा है।’



‘घटना के समय रितेश और पूजा कमरे में नहीं थे। इसके बाद रितेश ने भी गलत काम किया। कुछ देर बाद तीनों कमरे में आए और मारपीट करने लगे। उस वक्त पूजा भी मौजूद थी। सभी ने जान से मारने की धमकी देकर नशे की हालत में ही घर से बाहर निकाल दिया। सभी आरोपियों की उम्र 21 से 23 साल है।’




छात्रा ने कहा ‘जब मैं रास्ते पर थी, तो वहां से गुजर रहे व्यक्ति से जगह का नाम पूछा। उसने बताया, यह स्कीम नंबर 78 है। उसके बाद मैंने दोस्त को फोन करके घटना के बारे में बताया। दोस्त ने तुरंत माता-पिता से कॉन्फ्रेंस से बात कराई। वे मुझे लेने आए और थाने ले गए।’





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।